संदेश

‌‌‌ मनाली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

मनाली में एसआईआर कार्यशाला आयोजित, कांग्रेस-इंडी गठबंधन के फेक एजेंडों का तथ्यों से जवाब देने का आह्वान

चित्र
  मनाली में एसआईआर कार्यशाला आयोजित, कांग्रेस-इंडी गठबंधन के फेक एजेंडों का तथ्यों से जवाब देने का आह्वान मनाली में लाहौल–स्पीति के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों के साथ आयोजित जिला स्तरीय गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यशाला को संबोधित किया। इस कार्यशाला के माध्यम से सभी को जागरूक किया गया, ताकि कांग्रेस और इंडी गठबंधन के झूठे व फेक एजेंडे का तथ्यों के साथ मुँहतोड़ जवाब दिया जा सके। लोकतंत्र की मजबूती और संगठन की सशक्त भूमिका में कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी ही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।

ट्रांसजेंडर अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान संपन्न

चित्र
  ट्रांसजेंडर अधिकारों के प्रति जागरूकता के लिए तीन दिवसीय विशेष अभियान संपन्न पतलीकूहल : ओम बौद्ध / विद्या देवी चैरिटेबल ट्रस्ट, दिल्ली और सेवा भारती हिमाचल प्रदेश के संयुक्त प्रयास में ट्रांसजेंडर के अधिकारों के संरक्षण के लिए एक महत्वपूर्ण जागरूकता अभियान चलाया गया। विश्व जागृति मिशन के सहयोग से आयोजित इस अभियान के तहत जिला कुल्लू और मंडी में तीन अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से समाज को जागरूक किया गया। अभियान का मुख्य कार्यक्रम 29 दिसंबर 2025 को कुल्लू के आनंद वरदान सभागार में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों की शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और पुनर्वास जैसे गंभीर मुद्दों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकारों का संरक्षण अधिनियम 2019 और नियम 2020 पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने जोर दिया कि समाज और परिवार में ट्रांसजेंडर व्यक्तियों को सम्मानजनक स्थान मिलना चाहिए और सरकार द्वारा प्रदत्त अधिकारों का लाभ उन तक पहुंचना अनिवार्य है। कार्यक्रम में विभिन्न संस्थाओं के 300 से अधिक कार्यकर्ताओं और 24 ट्रांसजेंडरों ने भाग लिया। ...

छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार : पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर

चित्र
  छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही प्रदेश सरकार : पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर मनाली : ओम बौद्ध / भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने हिमाचल प्रदेश की कांग्रेस सरकार द्वारा प्रदेश के 447 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालयों से परीक्षा केंद्र खत्म करने की तैयारी को छात्र हितों पर सीधा हमला करार दिया है। उन्होंने कहा कि सरकार का यह कदम न केवल शिक्षा व्यवस्था को अस्थिर करेगा बल्कि हजारों छात्रों के भविष्य को खतरे में डाल देगा। ठाकुर ने आरोप लगाया कि जिस तरह से सरकार शिक्षा बोर्ड को राजस्व वसूली का साधन बनाने पर तुली है, वह यह साबित करता है कि सरकार अपनी आर्थिक नाकामियों की भरपाई शिक्षा से कर रही है, जो अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि वर्षों से परीक्षा केंद्र के रूप में कार्यरत स्कूलों पर अचानक से अव्यावहारिक शुल्क थोप दिया गया है। नई व्यवस्था के तहत 10वीं और 12वीं कक्षाओं के लिए नए परीक्षा केंद्र बनाने की फीस ₹12,000 कर दी गई है, जबकि पहले यह शुल्क केवल ₹3,000 लिया जाता था। इतना ही नहीं, पहले केंद्र नवीनीकरण के लिए कोई राशि नहीं देनी प...

अब माल रोड़ मनाली पर नहीं होगी चलते फिरते बुकिंग और कारोबार

चित्र
  अब माल रोड़ मनाली पर नहीं होगी चलते फिरते बुकिंग और कारोबार मनाली : ओम बौद्ध / विश्व प्रसिद्ध मनाली पर्यटन के सभी स्टेकहोल्डर्स ने उपमंडल अधिकारी मनाली के साथ मनाली तथा माल रोड़ पर हो रहे अनैतिक गतिविधियों पर गहन चर्चा की। ज्ञात रहे कि माल रोड़ पर मालिश करने वाले, गोल गप्पे,गुलाब जामुन तथा पान बेरोकटोक बेचे जाते हैं जिन का पंजीकरण स्वास्थ विभाग में भी नही है। टैक्सी,वोल्वो,होटल,साईट सीन के पैकेज बेचने वाले पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं है, नक़ली चश्मे, मोबाइल चार्जर ओर अन्य घटिया सामान चलते फिरते बेचा जाता है।इस तरह की सभी अनैतिक गतिविधियों पर प्रशासन तथा पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी। बैठक में लाइफ़ लाइन एनजीओ के गौतम ठाकुर इक़बाल शर्मा राजेंद्र सिंह नेगी,मनाली होटल एसोसिएशन के रोशन ठाकुर , व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर महासचिव रजनीश, हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजा ठाकुर, हिमाचल ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन अध्यक्ष हीरालाल, मनाली लग्जरी कोच बस यूनियन के प्रधान कपिल ठाकुर,वोल्वो बस यूनियन मनाली के संजीव तलवार ने प्रशासन के साथ बैठक कर यह तय किया...

अटल टनल में ओवरटेक करना पिकअप चालक को पड़ा महंगा

चित्र
अटल टनल में ओवरटेक करना पिकअप चालक को पड़ा महंगा  लाहौल: विजय ठाकुर      वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने पिकअप चालक का 3500 रूपये का चालान किया हैं। डीएसपी मनाली KD शर्मा ने बताया कि वीरवार को एक वीडियो उनके ध्यान में आया था, इसमें एक पिकअप चालक अटल टनल में ओवरटेक करना एक पिकअप चालक को महंगा पड़ गया। अटल टनल के अंदर यातायात नियमों का उलंघन करते हुए दिखाई दे रहा हैं। मामला ध्यान में आने पर कुल्लू पुलिस ने गाडी संख्या बीआर 32 जीबी 7697 का चालान मोटर वाहन अधिनियम के तहत धारा 179,अटल टनल में ओवरटेक करना एक पिकअप चालक को महंगा पड़ गया। 184 के अंतर्गत किया और उसपर 3500 रूपये का जुर्माना लगाया गया हैं।

मंडी जिला प्रशासन ने जारी की सड़क स्थिति रिपोर्ट,यह सड़कें पड़ी बंद

चित्र
मंडी जिला प्रशासन ने जारी की सड़क स्थिति रिपोर्ट,यह सड़कें पड़ी बंद  मंडी, 24 अगस्त 2025 (सुबह 6 बजे) – जिला प्रशासन मंडी ने आज सुबह सड़क स्थिति रिपोर्ट जारी की है। भारी बारिश और भूस्खलन के चलते जिले की कुछ प्रमुख सड़कें अभी भी बंद पड़ी हैं, जबकि कई मार्ग यातायात के लिए बहाल कर दिए गए हैं। 👉 बंद सड़कें 1. मंडी से कटौला वाया पंडोह/ओट (राष्ट्रीय राजमार्ग-21) – भूस्खलन के कारण जोनवी मोड़, डोलट पुल के पास और स्योप के पास मार्ग बंद। 2. मंडी से कटौला वाया कत्तौला/कमांद – भूस्खलन के कारण मार्ग बंद। 3. जोगिंद्र नगर से सरकाघाट वाया धवाला/धर्मपुर – भूस्खलन के कारण कैंथी गाड़े धर्मपुर के पास मार्ग बंद। 👉 खुली सड़कें मंडी से धर्मपुर वाया कोटली/स्माहण/चौरी (राष्ट्रीय राजमार्ग-70/003) – खुली है। मंडी से जोगिंद्र नगर वाया पधर (राष्ट्रीय राजमार्ग-154) – खुली है। मंडी से धर्मपुर वाया कोटरोप/कल्लूर/सरकाघाट – खुली है। मंडी से धर्मपुर वाया सिवासर/कुन्नु/कसौली/चौरी – खुली है। मंडी से जंजैहली वाया शालोट – केवल छोटे वाहन (एल्प्समिनी) के लिए खुली है। मंडी से कटौला वाया शलोट/रोपड़ी/गंगा – खुली है...

जल शक्ति विभाग कटराईं ने की सराज बाढ़ पीड़ितों की सहायता

चित्र
जल शक्ति विभाग कटराईं ने की सराज बाढ़ पीड़ितों की सहायता  पतलीकूहल ( ओम बौद्ध ) जलशक्ति विभाग उपमंडल कटराईं सराज बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए आगे आया है। जलशक्ति के सहायक अभियंता योगेश ठाकुर ने बताया कि उपमंडल कटराईं की समस्त टीम ने मिलकर 37 हज़ार रुपये की राशि जमा की।  इस राशि को सराज के समाजसेवी बंटी सराजी को सौंपा गया। योगेश ठाकुर ने बताया कि सराज में आई भयंकर आपदा की चपेट में आए प्रभावितों के लिए सभी ने हाथ बढ़ाए हैं। इसलिए जलशक्ति उपमंडल कटराईं के अधिकारिओं और कर्मचारियों ने भी सहायता करने का निर्णय लिया। जलशक्ति उपमंडल कटराईं की समस्त टीम ने मिलकर 37 हज़ार रुपये की राशि एकत्र की और उसे बंटी को सौंपा। जलशक्ति उपमंडल कटराईं की स्मस्त टीम ऐसे कार्यों में हमेशा तत्पर रहती है । समाजसेवी बंटी सराजी ने इस मदद के लिए विभाग के समस्त अधिकारिओं और कर्मचारियों का धन्यवाद किया और आश्वस्त किया कि इस राशि को उन लोगों तक पहुंचाया जाएगा जहाँ अभी तक प्रशासन मदद नहीं पहुँचा पाया है और उन प्रभावितों की सूची भी विभाग को देगा जिन्हें राशि वितरित की जाएगी।

मनाली में 30.780 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

चित्र
  मनाली में 30.780 ग्राम चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार दिनांक 10.08.2025 को पुलिस थाना मनाली की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर गजाँ रोड बाईफ्रिकेशन पर एक व्यक्ति की तलाशी ली । तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 30.780 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) बरामद किया गया है । आरोपी की पहचान सुनील चन्द (21 वर्ष) पुत्र  चेतराम निवासी गांव शरुट डाकघर बठाहड़ तहसील बंजार जिला कुल्लू के रूप में हुई है । उपरोक्त आरोपी सुनील चंद के विरुद्ध पुलिस थाना मनाली में मादक पदार्थ अधिनियम की धारा 21 के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार कार्यवाही करने के उपरांत बरामदा नशा की खरीद फरोख़्त का पता लगाया जा रहा है । अभियोग में आगामी अन्वेषण जारी है ।

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: