अब माल रोड़ मनाली पर नहीं होगी चलते फिरते बुकिंग और कारोबार

 अब माल रोड़ मनाली पर नहीं होगी चलते फिरते बुकिंग और कारोबार


मनाली : ओम बौद्ध /

विश्व प्रसिद्ध मनाली पर्यटन के सभी स्टेकहोल्डर्स ने उपमंडल अधिकारी मनाली के साथ मनाली तथा माल रोड़ पर हो रहे अनैतिक गतिविधियों पर गहन चर्चा की।

ज्ञात रहे कि माल रोड़ पर मालिश करने वाले, गोल गप्पे,गुलाब जामुन तथा पान बेरोकटोक बेचे जाते हैं जिन का पंजीकरण स्वास्थ विभाग में भी नही है। टैक्सी,वोल्वो,होटल,साईट सीन के पैकेज बेचने वाले पर्यटन विभाग में पंजीकृत नहीं है, नक़ली चश्मे, मोबाइल चार्जर ओर अन्य घटिया सामान चलते फिरते बेचा जाता है।इस तरह की सभी अनैतिक गतिविधियों पर प्रशासन तथा पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी।

बैठक में लाइफ़ लाइन एनजीओ के गौतम ठाकुर इक़बाल शर्मा राजेंद्र सिंह नेगी,मनाली होटल एसोसिएशन के रोशन ठाकुर , व्यापार मंडल मनाली के अध्यक्ष संजीव ठाकुर महासचिव रजनीश, हिम आंचल टैक्सी यूनियन मनाली के अध्यक्ष राजा ठाकुर, हिमाचल ट्रैवल एजेंट एसोसिएशन अध्यक्ष हीरालाल, मनाली लग्जरी कोच बस यूनियन के प्रधान कपिल ठाकुर,वोल्वो बस यूनियन मनाली के संजीव तलवार ने प्रशासन के साथ बैठक कर यह तय किया कि माल रोड़ तथा आसपास कहीं भी ऐसा अनैतिक गैर-कानूनी कार्य को खत्म करने में अपना सहयोग देंगे जिस से मनाली के पर्यटन की बदनामी न हो

सभी स्टेकहोल्डर्स द्वारा एक एसओपी तैयार करने पर सहमती हुई जिस के तहत माल रोड़ पर अनैतिक गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। माल रोड़ पर पर्यटकों को ठगों से जागरूक करने के लिए सूचना एवं चेतावनी बोर्ड लगाने पर भी सहमति हुई।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति