लाहौल स्पीति उपायुक्त ने श्रमिकों के परिवार को वितरित किया गर्म कपड़े

 लाहौल स्पीति उपायुक्त ने श्रमिकों के परिवार को वितरित किया गर्म कपड़े 


केलांग

उपायुक्त लाहौल स्पीति किरण भड़ाना ने आज विशेष क्षेत्र विकास प्राधिकरण (SADA) के अधीन कार्यरत श्रमिकों एवं उनके बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए। यह वितरण जिले की कठोर शीतलहर को ध्यान में रखते हुए श्रमिक परिवारों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए आयोजित किया गया।

उपायुक्त किरण भड़ाना समय समय पर सड़क निर्माण स्थलों का नियमित निरीक्षण कर रही हैं, जहां वे श्रमिकों के कार्य वातावरण, आवास व्यवस्था, पोषण तथा चिकित्सा सुविधाओं की जानकारी प्राप्त करती हैं। वे श्रमिकों को उचित मजदूरी, सुरक्षा उपकरण एवं आपातकालीन सहायता उपलब्ध कराने पर जोर देती हैं तथा किसी भी असुविधा पर तत्काल कार्रवाई सुनिश्चित करती हैं। 

उपायुक्त द्वारा दीपावली सहित विभिन्न त्योहारों पर श्रमिक परिवारों को मिठाइयां, फल एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुएं वितरित की जाती हैं, जो समाज के सभी वर्गों के प्रति प्रशासन की संवेदनशीलता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रतिबिंबित करती हैं तथा स्थानीय परंपराओं के अनुरूप श्रमिक कल्याण को प्राथमिकता प्रदान करती हैं उन्होंने कहा कि आगे भी ऐसे कार्यक्रम निरंतर जारी रहेंगे।

उपायुक्त किरण भड़ाना जिले में बाल श्रम की किसी भी घटना पर सतत सजगता बरत रही हैं तथा इसके पूर्ण उन्मूलन हेतु कड़ी निगरानी सुनिश्चित कर रही हैं। उन्होंने हालिया निरीक्षणों में बाल श्रम पाए जाने पर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए तथा जिला बाल संरक्षण समितियों के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने पर बल दिया है। जिला प्रशासन सभी हितधारकों से सहयोग की अपील करता है कि वे कार्यक्षेत्रों में सभी मानवीय पहलुओं पर अवश्य ध्यान दें ताकि श्रमिक परिवार सशक्त बन सकें।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

सुनेट में पसरा मातम: हरियाणा में सड़क हादसे ने छीना विधवा मां का इकलौता सहारा

हटली जंबाला पंचायत बनी ‘चिट्टा मुक्त नूरपुर, नशा मुक्त नूरपुर’ अभियान की 16वीं पंचायत

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

चोरीशुदा वाहन बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार