डीएवी स्कूल प्रबंधन की प्रस्तावित लीज रद्द करने की मांग, खड्ड व खेल मैदान सुरक्षित रखने पर जोर

 डीएवी स्कूल प्रबंधन की प्रस्तावित लीज रद्द करने की मांग, खड्ड व खेल मैदान सुरक्षित रखने पर जोर — हिमाचल किसान सभा


नेरचौक : अजय सूर्या /

 हिमाचल किसान सभा बल्ह इकाई ने शुक्रवार को माननीय मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिलाधीश मंडी के माध्यम से एक ज्ञापन भेजकर कंसा खड़ में डीएवी स्कूल प्रबंधन द्वारा किए जा रहे दीवार निर्माण पर कड़ी आपत्ति जताई है। सभा ने चेतावनी दी है कि यह निर्माण न केवल खेल मैदान के अस्तित्व को मिटा देगा, बल्कि खड्ड से जुड़े पेयजल स्रोत, डडोर–बग्गी पुल तथा आसपास के कई गांवों की सुरक्षा के लिए भी गंभीर खतरा पैदा कर रहा है।


सभा ने ज्ञापन में मांग की है कि डीएवी स्कूल प्रबंधन को दी गई जमीन की लीज तत्काल रद्द की जाए, दीवार निर्माण को तुरंत रोका जाए तथा उन अधिकारियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाए जिन्होंने खड्ड की भूमि को अवैध रूप से आवंटित किया है।


सभा अध्यक्ष प्रेम चौधरी ने बताया कि बरसात के समय दीवार निर्माण से पानी का प्राकृतिक बहाव बाधित होगा, जिससे सियांह, डडोर, जरलू, छात्डू और कुम्मी गांवों की उपजाऊ भूमि के कटाव का खतरा बढ़ जाएगा। वहीं डडोर, भोर, ढाबन और सियांह गांवों में जलभराव की गंभीर स्थिति बनने की आशंका जताई गई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में भारी बारिश के दौरान हुए नुकसान को देखते हुए खड्ड के बहाव में किसी भी तरह का बदलाव जान–माल के लिए भारी खतरा साबित हो सकता है।


किसान सभा ने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार और प्रशासन ने इस निर्माण कार्य को तुरंत नहीं रोका तो किसान सभा व स्थानीय जनता संयुक्त आंदोलन का रुख अपनाने के लिए मजबूर होगी।


ज्ञापन पर किसान सभा के सचिव रामजी दास, पूर्व अध्यक्ष परस राम, राज्य कमेटी सदस्य जोगिंदर वालिया, बलदेव चौधरी, हेम राज, पूरण चंद, देवी रूप सहित अन्य सदस्यों के हस्ताक्षर दर्ज किए गए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

जगदेव ठाकुर के आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों की बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी