हिमाचल सरकार जश्न मनाने की तैयारी में मस्त जनता त्रस्त: गोविंद सिंह ठाकुर

 हिमाचल सरकार जश्न मनाने की तैयारी में मस्त जनता त्रस्त: गोविंद सिंह ठाकुर 


मनाली : ओम बौद्ध /

प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से त्रस्त है लेकिन हिमाचल की सुखु सरकार अपने तीन साल पूरे होने की खुशी में जश्न मनाने की तैयारी कर रही है । यह बात आज पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही ।उन्होंने कहा कि सरकार डिजास्टर एक्ट के आड़ में पंचायतों के चुनावो को टालने की तैयारी कर रही है । ये कैसा डिजास्टर एक्ट है जो पंचायत चुनावों में लगता है लेकिन जश्न मनाने में नहीं लगता है ।उन्होंने कहा कि हिमाचल की सुक्खू सरकार ने हर मोर्चे पर प्रदेश वासियों को गुमराह करने का प्रयास किया है ।तीन साल पहले जो सरकार ने लोगों से वादा किया था एक भी पूरा नहीं किया है ।उन्होंने कहा कि हिमाचल की मातृ शक्ति आज उन नेताओं को ढूँड रही है जिन्होंने 1500 रुपय हर महीने देने का वायदा किया था ।जिस तरह महिलाओं ने बिहार में कांग्रेस की दुर्गति की है ठीक वैसे ही आने वाले पंचायत चुनावों में और विधानसभा चुनाव में हिमाचल कांग्रेस का होने वाला है ।उन्होंने हैरानी जताते हुए कहा कि आज युवा बेरोजगारी से जूज रहे हैं और बहीं कर्मचारी अपने हकों के लिए सड़कों पर हैं ऐसे में जश्न मनाना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाती है ।उन्होंने कहा कि मनाली में तमाम विकास कार्य ठप पड़े हैं ।कुल्लू मनाली बामतट मार्ग की हालत बद से बदतर है ।अलेउ के नजदीक जहाँ अगस्त के महीने में बारिश और बाढ से जो सड़क बह गई थी वहाँ पर आज तक ब्लेक टॉप नहीं किया गया है ।ऊबड़ खाबड़ सड़क होने के कारण वाहन चालकों को ख़ास कर टू व्हीलर वालों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है । रायसन जैसे जगह पर बाढ़ सुरक्षा दीवार का कार्य नहीं हो पा रहा है जब कि केंद्र से बजट आ चुका है l यह सरकार और विभाग की नाकामी दर्शाता है उन्होंने कहा कि मनाली थाने में उपयुक्त पुलिस बल नहीं है जिस कारण यातायात व्यवस्था बनाए रखने में उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है ।पर्यटन सीजन सिर पर है अगर यही हाल रहा तो पर्यटकों के साथ साथ स्थानीय लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ेगा ।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

चंबा में भ्रष्टाचार के आरोपों पर पवन नय्यर का हमला, बोले—अधिकारी नेता बनने के चक्कर में कर रहे धांधली।

लॉकअप में हत्या मामले में आठ पुलिस अफसरों और कर्मचारियों को उम्रकैद की सजा

चंबा। जिला चंबा में खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों के स्वास्थ्य की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 4.5 क्विंटल गुणवत्ता हीन मिठाई को नष्ट करवाया।

आधुनिक पब्लिक स्कूल में राखी मेकिंग कम्पीटिशन करवाया गया

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भरमाड़ के वार्ड नंबर-4 में गत रात्रि गौशाला से करीब चार माह का बकरी का बच्चा (बकरा) चोरी

मातृ-शिशु अस्पताल शुरू न हुआ तो अनिश्चितकालीन अनशन की चेतावनी

मनाली के शूरू में निजी काटेज में लगी आग, छह कमरे जलकर राख, लाखों के नुकसान है