ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा प्लेन हादसा टला,गेट तोड़ 6 घायलों को बाहर निकाला

ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा प्लेन हादसा टला,गेट तोड़ 6 घायलों को बाहर निकाला 

ग्रामीणों ने प्लेन का गेट तोड़ा और 6 घायलों को बाहर निकाल लिया। हजारों लोग जमा हो गए, लेकिन ग्रामीणों की सूझबूझ से बड़ा हादसा टला।

यह मामला ओडिशा के राउरकेला में गड़िया टोला के खेत में दोपहर 1.30 बजे के आसपास हुआ। गड़िया टोला की मंजूषा सिंह (35) ने बताया कि प्लेन के पेड़ से टकराने से जोरदार आवाज सुन खेत की ओर भागीं। देखा विमान का दाहिना पंख टूट चुका था। विमान का गेट जाम था, ग्रामीणों ने किसी तरह गेट खोला। चालक को बहार निकाला तो देखा कि उसके सिर से खून बह रहा था। ग्रामीणों ने चालक दल समेत 6 लोगों को घसीट बाहर निकाला। प्लेन से दूर खेत में सुलाया और पानी पिलाया। प्लेन से ईंधन रिस रहा था। जिसके कारण आग का डर था। तभी एंबुलेंस आ गई।स्थानीय बाबू सिंह (42) ने कहा जमीन पर घिसटते विमान की आवाज से दहशत फैली। सबसे पहले पांच-छह ग्रामीण पहुंचे। उन्होंने बचाव शुरु किया तब तक अन्य भी पहुंचे। यात्रियों को प्लेन से निकाला। जिसके बाद दो-तीन लोग हाथ व पैर पकड़कर उन्हें प्लेन से दूर ले गए तथा लिटा दिया चालक के सिर पर गहरी चोट, खून जमीन पर गिर रहा था।एंबुलेंस 10 मिनट में पहुंची। वहीं दमकल भी घटनास्थल पहुंच गई थी। जिसके कर्मियों ने प्लेन से रिस रहें ने ईंधन को रोका। हजारों लोग घटनास्थल पर आ गए, लेकिन ग्रामिणों ने बचाव चेन बनाकर घायलों को सुरक्षित पहुंचाया। हंथीबंधा के पूर्व सरपंच चमार सिंह मुंडारी (58) बोले कि मुझे फोन पर ग्रामीणों से सूचना मिली तो घटनास्थल पहुंचकर टक्कर की गूंज से गांव दहल गया। लोग दौड़ते आए, भीड़ हजारों में हो गई। ग्रामीणों ने बिना सोचे गेट तोड़ा व बचाव कार्य किया। पुलिस भी पहुंची तथा घेराबंदी कर लोगों को दुर्घटनास्थल से दूर रखा। प्लेन से रिस रहे ईंधन में आग लग सकती थी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर