कश्मीरी शख्स ने की अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में, युवक ने लगाए नारे

कश्मीरी शख्स ने की अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश, पुलिस ने लिया हिरासत में, युवक ने लगाए


नारे
 

अयोध्या राम मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की कोशिश करते हुए एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है. पुलिस द्वारा रोके जाने पर शख्स ने संप्रदाय विशेष के नारे लगाने शुरू कर दिए. शख्स की पहचान कश्मीर के शोपियां के रहने वाले अहमद शेख के रूप में हुई है.पकड़े गए शख्स ने राम मंदिर परिसर के दक्षिणी परकोटे में नमाज पढ़ने का प्रयास किया.मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों द्वारा रोके जाने पर शख्स ने कथित तौर पर नारेबाजी शुरू कर दी, जिसके बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बलों ने उसे तत्काल हिरासत में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही खुफिया एजेंसियां, स्थानीय पुलिस और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एक्टिव हो गए. शख्स से पूछताछ की जा रही है. वहीं शख्स ने यह किस उद्देश्य के लिए किया इसकी गहन जांच की जा रही है.

मंदिर परिसर में नमाज पढ़ने की घटना के बाद पुलिस एक्टिव हो गई. शहर में कश्मीरी शॉल बेचने वाले लोगों को भी हिरासत में लिया. उनसे भी पूछताछ हो रही है. घटना आज सुबह की घटना बताई जा रही है. वहीं इस मामले पर राम मंदिर ट्रस्ट की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है.

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की प्रधानाचार्य अनामिका चौधरी

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 15 साल बाद टीजीटी भर्ती एवं पदोन्नति नियम बदले

चौगान स्थित नाले की निकासी को लेकर फोरलेन निर्माण कंपनी के मैनेजर ने किया दौरा

भांबला जिला परिषद वार्ड को एससी पुरुष के लिए आरक्षित करने की उठी मांग

नूरपुर शहर के गुमशुदा राघव का शव मिला दुकान के अंदर मिलने से कई प्रकार की चर्चाएं

मजदूर दिवस पर 4 लेबर कोड़ को समाप्त कर राहत प्रदान करें पीएम मोदी

मतदान और मतगणना के लिए प्रबंध एवं व्यवस्थाओं बारे समीक्षा बैठक आयोजित

ज्वाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत भोल खास के वार्ड नं दो मैं दिनदहाड़े चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है !

जिला के पूह विकास खंड में सार्वजनिक स्थानों में आयोजित किया गया विशेष सफाई अभियान