खराड़ में विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, टांडा में हुई मौत

खराड़ में विवाहिता ने निगला जहरीला पदार्थ, टांडा में हुई मौत 

ज्वाली: पुलिस थाना ज्वाली के तहत आने वाले गांव खराड़ में 25 वर्षीय एक विवाहिता द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने का मामला सामने आया है। पीड़िता की पहचान रंजना, पत्नी अंकुश (निवासी खराड़) के रूप में हुई है। फिलहाल महिला की नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे राजेंन्द्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा रैफर किया था परंतु गत रात्रि टांडा में उसकी मृत्यु हो गई।


आपको बता दें कि गत दिवस सुबह रंजना ने घर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। घटना का पता तब चला जब वह सुबह उल्टियां करने लगी। उसकी सास ने तुरंत अपने बेटे अंकुश को फोन कर सूचित किया कि रंजना की तबीयत बिगड़ रही है। पति ने बिना समय गंवाए घर पहुंचकर रंजना को तकरीबन सुबह 11 बज कर 30 मिनट पर सिविल अस्पताल ज्वाली पहुंचाया।

अस्पताल के डॉक्टरों ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत ज्वाली पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंच गई। हालांकि, रंजना की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज, टांडा रैफर कर दिया गया ।

एएसपी नूरपुर, धर्म चंद वर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि रंजना फिलहाल बयान देने की स्थिति में नहीं है। डॉक्टरों ने उसे टांडा अस्पताल रैफर कर दिया था। परन्तु गत रात्रि टांडा में उसकी मृत्यु हो गई । पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है और आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली पुलिस ने भटके हुए हालात में मिली महिला को सुरक्षित परिजनों को सौंपा

फतेहपुर: ऑर्डनरी कैप्टन रवि दत्त का सैनिक सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार, क्षेत्र में शोक की लहर

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

जसूर में दिवाली पर अस्थायी दुकानों से 300 रुपये वसूली का मामला गरमाया, स्थानीय व्यापारियों में रोष

मनमोहन शर्मा ने त्यौहारों के दृष्टिगत खाद्य वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित बनाने के दिए निर्देश

प्रदेश के 12 स्टोन क्रशरों की कटेगी बिजली सप्लाई, कांगड़ा के 10 क्रशर कार्रवाई के दायरे में

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

ये कागज कलम ये गजल आख़िरी हैं, मैं फिर ना मिलूँगा कहीं ढूंढ लेना, तेरे दर्द का ये असर आख़िरी हैं...!!

ढसोली के कन्याट ट्यूबवेल पर चोरों का धावा, ताला तोड़कर मोटर खोलने का प्रयास; तारें तोड़ीं