सुक्खू सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या, कर्मचारियों को एरियर के नाम पर थमाया झुनझुना — घनश्याम शर्मा

 सुक्खू सरकार कर रही लोकतंत्र की हत्या, कर्मचारियों को एरियर के नाम पर थमाया झुनझुना — घनश्याम शर्मा


धर्मशाला भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक घनश्याम शर्मा ने आज यहाँ जारी एक कड़े बयान में सुक्खू सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा है कि कांग्रेस सरकार न केवल आम जनता के लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है, बल्कि प्रदेश के लाखों कर्मचारियों और पेंशनरों के साथ भी क्रूर मजाक कर रही है। उन्होंने कहा कि 25 जनवरी के राज्य स्तरीय समारोह से प्रदेश के कर्मचारियों को अपने 13 प्रतिशत लंबित महंगाई भत्ते (DA) और वेतन आयोग के करोड़ों रुपये के एरियर की घोषणा की पूरी उम्मीद थी, लेकिन मुख्यमंत्री ने एक बार फिर रिक्त घोषणाओं और आश्वासनों का झुनझुना थमाकर कर्मचारियों को गहरे अंधकार में धकेल दिया है।

 शर्मा ने सरकार की मंशा पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि एक तरफ कर्मचारी अपनी जायज देनदारियों के लिए तरस रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ सरकार 31 जनवरी को पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होते ही वहां चुनाव टालकर प्रशासक राज बैठाने की साजिश रच रही है ताकि बिना किसी निर्वाचित प्रतिनिधि के भ्रष्टाचार का खुला खेल खेला जा सके। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि 47 शहरी निकायों के बाद अब पंचायतों को भी अफसरशाही के हवाले करना लोकतंत्र की हत्या के समान है और भाजपा पूर्व कर्मचारी प्रकोष्ठ इस वादाखिलाफी व तानाशाही के विरुद्ध सड़कों पर उतरकर निर्णायक संघर्ष का बिगुल फूँकने से पीछे नहीं हटेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रदेश का कर्मचारी और आम जन अब इस अन्याय को और अधिक बर्दाश्त करने वाला नहीं हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

देहरा में स्कूटी चोरी का पर्दाफाश, रातभर जागकर ग्रामीणों ने की घेराबंदी, दो स्कूटियों के साथ तीन शातिर गिरफ्तार

भरमाड़ में अनियंत्रित होकर नाली में गिरी कार, एक व्यक्ति घायल

सात दिवसीय NSS विशेष शिविर के दूसरे दिन ‘व्यक्तित्व विकास में NSS की भूमिका’ पर विशेष सत्र आयोजित

शादी के नाम पर ठगी का शिकार हुए धमेटा के अभिषेक ने पुलिस प्रशासन से लगाई न्याय की गुहार, एक माह में कार्रवाई करने की मांग

CCTV कैमरे में कैद हुई हादसे की पूरी घटना, स्थानीय लोगों ने घायल को पहुंचाया निजी अस्पताल

तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा मे दो दिवसीय वार्षिक पारितोषिक सम्मान समारोह का हुआ समापन !

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय पालमपुर में सात दिवसीय NSS विशेष शिविर का शुभारंभ

छातडु पंचायत में विकास कार्यों और अव्यवस्थाओं पर घमासान, ग्रामीणों ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

नशे के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की कार्रवाई गत दिन 7.12 ग्राम चिट्टा बरामद तथा दो आरोपी गिरफ्तार

प्रदेश सरकार की नाकामियों को उजागर करने के लिए जगदेव ठाकुर के आवास पर बनी रणनीति