संदेश

आंध्र प्रदेश लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

बैजनाथ सहित भारत के 3 स्थानों पर नहीं होता रावण दहन

चित्र
बैजनाथ सहित भारत के 3 स्थानों पर नहीं होता रावण दहन बिसरख: उत्तर प्रदेश के गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित बिसरख नाम का गांव है। इस गांव के लोग रावण को अपना वंशज मानते हैं। लोक कथाओं की मानें तो यह वही जगह है, जहां पर रावण का जन्म हुआ था। इस गांव के लोग दशहरे पर रावण का पुतला नहीं जलाते हैं बल्कि रावण की पूजा किया करते हैं। बैजनाथ: हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में स्थित बैजनाथ में भी दशहरे के दिन रावण का पुतला नहीं जलाया जाता है। स्थानीय लोगों की मानें तो उनका कहना है कि इसी जगह पर रावण ने भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए तपस्या की थी। इसी कारण इस जगह में बसे लोगों में रावण के प्रति श्रद्धा भाव देखने को मिलता है और वह दहन को अशुभ भी मानते हैं। मंदसौर: मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले के कुछ गांव में दशहरा नहीं मनाया जाता है। स्थानीय लोगों के अनुसार, यह जगह रावण की पत्नी मंदोदरी का मायका माना जाता है। ऐसे में रावण को इस जगह के लोग दामाद के तौर पर मानते हैं और उसके पुतले को नहीं जलाते हैं बल्कि शोक मनाते हैं। काकिनाडा: आंध्र प्रदेश के काकिनाडा शहर के कुछ हिस्सों में भी दशहरे पर रावण का पुतला नह...

बीजेपी द्वारा घोषित किए गए नौ राज्यों के अध्यक्षों की सूची

चित्र
बीजेपी द्वारा घोषित किए गए नौ राज्यों के अध्यक्षों की सूची   1. रवींद्र चव्हाण – महाराष्ट्र.  2. वी पी रामलिंगम – पुदुचेरी.  3. एन रामचंद्र राव – तेलंगाना.  4. के बेचुआ – मिजोरम.  5. PVN माधव गरु – आंध्र प्रदेश.  6. अनिल तिवारी – अंडमान निकोबार.  7. महेंद्र भट्ट – उत्तराखंड.   8. हेमंत खंडेलवाल – मध्य प्रदेश.   9. राजीव बिंदल – हिमाचल प्रदेश

महिला कोच में महिला के साथ की जबरदस्ती, चलती ट्रेन से कूदी महिला

चित्र
महिला कोच में महिला के साथ की जबरदस्ती, चलती ट्रेन से कूदी महिला आंध्र प्रदेश (ब्यूरो):-  आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले की रहने वाली है और हैदराबाद में एक निजी कंपनी में कार्यरत है, रविवार को मोबाइल ठीक कराने के लिए सिकंदराबाद गई थी। वहां से लौटते समय उसने महिला कोच में यात्रा की, लेकिन रात करीब 8:30 बजे, जब कोच में कोई और महिला नहीं थी, एक युवक जबरदस्ती अंदर आ गया। महिला के अनुसार, आरोपी करीब 25 साल का, दुबला-पतला और सांवले रंग का था, जिसने चेक शर्ट पहनी थी। उसने महिला से जबरन शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की। खुद को बचाने के लिए महिला ने संघर्ष किया और घबराकर चलती ट्रेन से कूद गई। घायल महिला अस्पताल में भर्ती घटना के बाद, राहगीरों ने घायल महिला को रेलवे पुल के पास देखा और तुरंत 108 एम्बुलेंस सेवा को कॉल किया। उसे गंभीर चोटें आई हैं, खासकर सिर, ठोड़ी, हाथ और कमर पर। फिलहाल उसे गांधी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस जांच में जुटी, सुरक्षा बढ़ाई गई रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने केस दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है। महिला ने बयान दिया है कि वह अगर आरोपी को दोबार...

15 से 17 तक होगी मूसलाधार बारिश, मौसम विभाग ने दी चेतावनी

चित्र
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि अरब सागर में बना कम दबाव का क्षेत्र अगले 12 घंटों में डिप्रेशन में बदल सकता है। देश के अधिकांश हिस्सों से मानसून की विदाई हो चुकी है, लेकिन कुछ स्थानों पर अभी भी बारिश जारी है। साथ ही, बंगाल की खाड़ी में एक और नया कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है, जिससे मौसम में बड़े बदलाव होंगे। अगले कुछ दिनों में देश के विभिन्न हिस्सों में बारिश से मौसम प्रभावित हो सकता है, इसलिए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश: 15 से 17 अक्टूबर तक मूसलाधार बारिश की संभावना। अन्य प्रभावित राज्य: तमिलनाडु, पुडुचेरी, केरल, माहे, लक्षदीप, कराईकल, यनम, कर्नाटक, तटीय आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और रायलसीमा में अगले हफ्ते तक बारिश जारी रहेगी। 16 अक्टूबर को भारी बारिश: तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल, और रायलसीमा में 16 अक्टूबर को भारी बारिश का पूर्वानुमान है। गुजरात में भी बारिश: अगले दो दिनों तक गुजरात में मध्यम बारिश हो सकती है, साथ ही कोकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, विदर्भ, और छत्तीसगढ़ में भी बारिश की संभावना है।

ISRO SSLV-D3 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग, देश को मिला नया ऑपरेशनल रॉकेट

चित्र
ISRO ने आज सुबह सुबह 9:17 बजे श्रीहरिकोटा के सतीश धवन स्पेस सेंटर से SSLV-D3 रॉकेट की सफल लॉन्चिंग की। इस रॉकेट के अंदर नया अर्थ ऑब्जरवेशन सैटेलाइट EOS-8 लॉन्च किया गया। सफल लॉन्चिंग के बाद इसरो प्रमुख डॉ. एस. सोमनाथ ने कहा कि हमारी लॉन्चिंग सही है। सैटेलाइट सही जगह पर पहुंच गई है। अब हम कह सकते हैं कि SSLV रॉकेट की तीसरी डिमॉन्सट्रेशन उड़ान सफल रही है। अब हम इस रॉकेट की टेक्निकल जानकारी इडंस्ट्री को शेयर करेंगे। ताकि ज्यादा से ज्यादा मात्रा में रॉकेट्स बन सके। छोटे सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग ज्यादा हो सके। इसके अलावा एक छोटा सैटेलाइट SR-0 DEMOSAT भी पैसेंजर सैटेलाइट की तरह छोड़ा गया। दोनों ही सैटेलाइट्स धरती से 475 km की ऊंचाई पर एक गोलाकार ऑर्बिट में तैनात कर दिए गए हैं।पहले जानते हैं कि आज की लॉन्चिंग ऐतिहासिक क्यों थी? SSLV यानी स्मॉल सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल और D3 मतलब तीसरी डिमॉनस्ट्रेशन फ्लाइट। इस रॉकेट का इस्तेमाल मिनी, माइक्रो और नैनो सैटेलाइट्स की लॉन्चिंग के लिए किया जाएगा। इससे धरती की निचली कक्षा में 500kg तक के सैटेलाइट्स को 500km से नीचे या फिर 300kg के सैटेलाइट्स को सन सिं...

8 साल की लड़की से तीन स्कूली लड़कों ने किया दुष्कर्म,फोन पर देखी अश्लील वीडियो

चित्र
8 साल की लड़की से तीन स्कूली लड़कों ने किया दुष्कर्म,फोन पर देखी अश्लील वीडियो आंध्र प्रदेश की गृह मंत्री वी अनिता ने कहा है कि मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने नाबालिग लड़की के परिवार को 10 लाख रुपये का मुआवजा मंजूर किया है। लड़की से बलात्कार और हत्या करने वाले तीन स्कूली लड़कों ने फोन पर अश्लील वीडियो देखा, वैसा ही लड़की के साथ दोहराया और रेप करने के बाद की हत्या,शव को ठिकाने लगाने में पिता और चाचा ने दिया साथ   यह मामला आंध्र प्रदेश के नंद्याल  जिले में 7 जुलाई को घटित हुआ। नंद्याल के एसपी अधिराज सिंह राणा ने कहा कि तीनों नाबालिग आरोपियों ने बच्ची को फुसलाया, उसके साथ बलात्कार किया और उसका गला घोंट दिया। फिर, उसके शव को नहर में रख दिया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों को सूचित किया, जिसके बाद आरोपियों के पिता और चाचा शव को दोपहिया वाहन पर ले गए और उसे बांध दिया। एक चट्टान पर फेंक दिया और उसे कृष्णा नदी में फेंक दिया, हमने नाबालिगों और उनके रिश्तेदारों को गिरफ्तार कर लिया।   उन्होंने कहा कि शव बरामद होने तक तलाशी अभियान जारी था। उन्होंने कहा, "आरोपियों को मंगलवार को ...

डीएवी स्कूल पट्टा जाटियांँ में मनाया गया महात्मा हंसराज जी का जन्मोत्सव

चित्र
डीएवी स्कूल पट्टा जाटियांँ में मनाया गया महात्मा हंसराज जी का जन्मोत्सव  फतेहपुर: वलजीत ठाकुर /  19 अप्रैल 2023 को डीएवी स्कूल पट्टा जाटियांँ में महात्मा हंसराज जी की जयंती उनको पुष्पांजलि अर्पित करके मनाई गई। इस उपलक्ष्य में बच्चों के द्वारा रैली निकाली गई इस रैली में बच्चों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और महात्मा हंसराज जी अमर रहे और आर्य समाज के नारे लगाए। इसके साथ चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता करवाई गई चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों ने महात्मा हंसराज जी के बहुत ही सुंदर चित्र अंकित किए भाषण प्रतियोगिता में बच्चों ने महात्मा हंसराज जी की जीवनी पर अपने विचार प्रकट किए। अंत में प्रधानाचार्य श्री राकेश शर्मा जी ने महात्मा हंसराज जी की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को उन जैसा बनने की प्रेरणा दी।

2925 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली

चित्र
2925 रुपये सस्ता मिल रहा सोना, पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में बड़ी गिरावट देखने को मिली  IBJA की वेबसाइट के मुताबिक, 2 फरवरी 2023 को सोने का भाव अपने रिकॉर्ड हाई पर था. इस दिन गोल्ड का भाव 58,882 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर पहुंच गया था. वहीं, इस समय पर गोल्ड का भाव 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर है. अगर इस हिसाब से देखें तो सोने इस समय 2925 रुपये सस्ता मिल रहा है। इस समय सोना 2900 रुपये से भी ज्यादा सस्ता मिल रहा है. फरवरी महीने में सस्ती गोल्ड ज्वैलरी खरीदने का आपके पास में अच्छा चांस है. आइए चेक करें इस पूरे हफ्ते गोल्ड की कीमतों में कितनी गिरावट देखने को मिली है। इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के मुताबिक, 20 फरवरी को सोने का भाव 56,578 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था. वहीं, 25 फरवरी को सोने के भाव 55,957 रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल पर था तो इस हिसाब से पूरे हफ्ते सोने की कीमतों में 630 रुपये की गिरावट देखने को मिली है। आप सोने की कीमत अपने घर बैठे भी चेक कर सकते हैं. इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन के मुताबिक आप सिर्फ 8955664433 नंबर प...

सरकारी कर्मचारियों को परिवार सहित घूमने का एक सुनहरी अवसर होगा प्राप्त

चित्र
  केंद्र सरकार ने दिसंबर 2022 के अंत में ये आदेश जारी किया है। रूल-10 सीसीएस (एलटीसी) रूल्स 1988 में कहा गया है कि अगर कोई सरकारी कर्मचारी, नियमानुसार अपने दो साल के 'एलटीसी ब्लॉक' या चार वर्ष के 'एलटीसी ब्लॉक' के तहत वह सुविधा नहीं ले पाता है, तो उसे आगामी ब्लॉक के पहले वर्ष में एलटीसी का लाभ प्रदान कर दिया जाता है। सामान्य तौर पर इस ब्लॉक में एक साल की छूट मिल जाती है। इससे पहले 2018-2021 के एलटीसी ब्लॉक ईयर को 31 दिसंबर 2022 तक बढ़ाया गया था। अब यह निर्णय लिया गया है कि उक्त पीरियड में यदि किसी कर्मी ने एलटीसी नहीं लिया है, तो वह 31 मार्च 2023 तक उसे ले सकता है। खास बात है कि इसके लिए आगामी एलटीसी ब्लॉक का इस्तेमाल करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह सुविधा पिछले ब्लॉक के तहत ही मिलेगी। यानी 2022 से 2025 वाला एलटीसी ब्लॉक जो अभी चल रहा है, वह सुरक्षित रहेगा। सरकारी कर्मी अपने पद के अनुरूप अधिकृत क्लास में चार साल में एक बार अपने परिवार सहित कहीं आ जा सकते हैं।

आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को खास सौगात देने जा रहे पीएम

चित्र
आंध्र प्रदेश और तेलंगाना को खास सौगात देने जा रहे पीएम पीएम मोदी सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए ट्रेन को रवाना करेंगे। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय संस्कृति मंत्री जी किशन रेड्डी सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 10 पर मौजूद रहेंगे, जहां से वंदे भारत ट्रेन रवाना होगी। ये आठवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन होगी और लगभग 700 किलोमीटर की दूरी तय करेगी।इससे पहले देश में 7 वंदे भारत ट्रेन अलग अलग राज्यों के रूट पर चल रही हैं पहली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 15 फरवरी, 2019 को नई दिल्ली-कानपुर-इलाहाबाद-वाराणसी मार्ग पर हरी झंडी दिखाई गई थी। पिछले साल दिसंबर महीने में प्रधानमंत्री ने पश्चिम बंगाल में हावड़ा से न्यू जलपाईगुड़ी तक चलने वाली नई वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाई थी। यह वंदे भारत श्रृंखला की सातवीं ट्रेन थी। विशाखापत्तनम-सिकंदराबाद वंदे भारत एक्सप्रेस (20833) सुबह 5 बजकर 45 मिनट पर चलेगी और दोपहर 2 बजकर 15 मिनट पर सिकंदराबाद पहुंचेगी। आईआरसीटीसी के मुताबिक, एसी चेयर कार का किराया 1720 रुपये और एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 3170 रुपये...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: