पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक
पूर्व सैनिक लीग की मासिक बैठक
पालमपुर पूर्व सैनिक लीग पालमपुर की मासिक बैठक शनिवार को अध्यक्ष रमेश डढवाल की अध्यक्षता में फौजी सराय भवन में हुई। इसमें बड़ी संख्या में लीग सदस्यों, वीर नारियों व सैनिक परिवारों ने हिस्सा लिया। बैठक में पूर्व सैनिकों के कल्याण एवं समस्याओं पर चर्चा की गई। लीग प्रवक्ता कुलदीप राणा ने बताया कि बैठक में सदस्य राम प्रकाश ने विवेकानंद ट्रस्ट के अंतर्गत कायाकल्प संस्थान में पूर्व सैनिकों के लिए उपचार सुविधा मुहैया करवाने की मांग उठाई। इस संदर्भ में एक प्रतिनिधिमंडल ने शांता कुमार से निवास पर मुलाकात कर कायाकल्प को ईसीएचएस से इंपैनल करने का गुजारिश की। शांता कुमार ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संस्थान प्रशासन से बैठक कर अंतिम निर्णय लिया जाएगा। यदि संभव हुआ तो शीघ्र इंपैनल के लिए आवेदन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त लीग भवन की मरम्मत एवं सुविधाओं को लेकर चर्चा के बाद जीओसी दाह डिवीजन के साथ बैठक करने का निर्णय लिया गया। शीघ्र ही स्थानीय सेना प्रशासन से बात कर समय लिया जाएगा।
इस मौके पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष गगन सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रश्म चंद कटोच, संतोष कटोच, जसवंत सिंह, महासचिव रणजीत सिंह, प्रदीप ठाकुर, प्रधान सिंह, बख्शी राणा, कार्यालय सचिव रमेश चंद आदि सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें