भून्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 160 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
भून्तर पुलिस की बड़ी कार्यवाही: 160 पेटी किंगफिशर बीयर बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब एवं नशा तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत भून्तर पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है । दिनांक 12.06.2026 को पुलिस थाना भून्तर की टीम ने गश्त के दौरान हाथीथान चौक पर एक पिकअप वाहन (HP-89-3996) को संदेह के आधार पर जांच हेतु रोका ।
तलाशी के दौरान वाहन से 160 पेटी (1,920 बोतलें) किंगफिशर बीयर बरामद की गई, जिसे बिना वैध दस्तावेजों के ले जाया जा रहा था ।
इस संदर्भ में वाहन चालक अजय चौधरी तथा मुकेश कुमार, दोनों निवासी जिला बिलासपुर (हि.प्र.), के विरुद्ध पुलिस थाना भून्तर में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है । बरामद शराब की खेप के स्रोत एवं गंतव्य को लेकर गहन जांच जारी है ।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें