मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत की आशंका, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: प्रसाद हॉस्पिटल के ICU में भीषण आग, 10 मरीजों की मौत की आशंका, मचा हड़कंप

मुजफ्फरपुर: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के ब्रह्मपुरा इलाके से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आ रही है। यहाँ स्थित प्रसिद्ध 'प्रसाद हॉस्पिटल' में देर रात अचानक भीषण आग लग गई। आग ने देखते ही देखते अस्पताल के आईसीयू (ICU) वार्ड को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में 10 मरीजों की मौत की सूचना है, हालांकि जिला प्रशासन की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

तड़के 3 बजे भड़की आग

घटना की जानकारी आज सुबह करीब 3 बजे दमकल विभाग को मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की करीब एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। अग्निशमन पदाधिकारी आरएन पाण्डेय ने बताया कि जब उनकी टीम घटनास्थल पर पहुँची, तो पूरा आईसीयू वार्ड काले धुएँ और आग की लपटों से घिरा हुआ था। दमकल कर्मियों ने भारी मशक्कत करते हुए अस्पताल की खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।

शॉर्ट सर्किट की आशंका

प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। अस्पताल की इमारत की बनावट के कारण बचाव कार्य में काफी मुश्किल हुई, क्योंकि आईसीयू पांचवीं मंजिल पर स्थित था, जबकि वेटिंग हॉल चौथी मंजिल पर बना है। लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया।

रेस्क्यू ऑपरेशन और घायलों का इलाज

हादसे के समय आईसीयू में 20 से अधिक मरीज भर्ती थे। स्थानीय लोगों और अस्पताल कर्मचारियों की मदद से 20 से ज्यादा मरीजों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और एम्बुलेंस के जरिए शहर के अन्य अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज जारी है

प्रशासन की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही जिला प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भारी सुरक्षा बल के साथ मौके पर पहुँच गए। प्रशासन ने पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं। फिलहाल, मृतक मरीजों की शिनाख्त की प्रक्रिया चल रही है और अस्पताल प्रबंधन के साथ मिलकर नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

अस्पताल परिसर में अभी भी अफरा-तफरी का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन लगातार अपडेट दे रहा है और स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

​राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भरमाड़ की छात्रा अंशिका धीमान ने जिला स्तरीय 3000 मीटर दौड़ में जीता कांस्य पदक !

छुट्टी पर घर आए फौजी युवक की सड़क हादसे में मौत, दो अन्य गंभीर घायल

जयसिंहपुर के पूर्व विधायक रविंद्र धीमान ने सादगी एवं आत्मीयता के साथ मनाया जन्मदिन

छत्तर में 30 वर्षीय लापता युवक का कुएं से मिला शव, पुलिस जांच में जुटी

आर्थिक स्थिति से जूझ रहे पिता ने दी जान, बेटे के टीवी तोड़ने और नए टीवी की जिद थी

पालमपुर के होटल में दबिश देकर कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने 5 लोगों को दबोचा, 7.92 ग्राम चिट्टा बरामद

ज्वाली में 'शिव शक्ति क्लब बसंतपुर' द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ, सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य ने किया उद्घाटन

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

​आखिर क्या थी इस दर्दनाक घटना की वजह? नूरपुर के डमटाल में युवती की संदिग्ध हालात में मौत, पुलिस जांच में जुटी

हरिपुर पुलिस ने बिना परमिट सरकारी आपूर्ति का आटा ले जा रही बोलेरो पिकअप की जब्त