डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई

 डॉ. शांडिल ने मेले के सफल आयोजन के लिए सभी को दी बधाई


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विभिन्न विभागों, स्वयं सेवी संस्थाओं और सोलन के निवासियों को राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला-2026 के सफल आयोजन की बधाई दी है और आशा जताई है कि भविष्य में भी सभी इस तरह के आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देते रहेंगे।

डॉ. शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय माँ शूलिनी मेला धार्मिक आयोजन होने के साथ-साथ सामाजिक समरसता, सौहार्द और भाईचारे का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि इस मेले में माँ शूलिनी की शोभा यात्रा में लाखों की संख्या में लोग माँ के दर्शन के लिए एकत्र होते हैं। इसके साथ-साथ इस अवसर पर सोलन शहर में आयोजित किए जाने वाले भण्डारे इस आयोजन को विशिष्ट बनाते हैं। तीन दिवसीय मेले की सांस्कृतिक संध्याओं का बड़ी संख्या में लोग आनन्द उठाते हैं वहीं तीन दिनों तक विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं, प्रदर्शनियां इत्यादि भी आयोजित की जाती हैं। यह सम्पूर्ण आयोजन ज्ञानवर्द्धन एवं मनोरंजन का साधन बनता है।
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि इन आयोजनों की सफलता ज़िला प्रशासन, स्वयं सेवी संस्थाओं और विशेष रूप से भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए तैनात आपदा मित्रों, एन.सी.सी. कैडिटों सहित अन्य के समन्वय का सफल उदाहरण है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष जहां ज़िला प्रशासन विभिन्न आयोजनों में बेहतर प्रबंधन के लिए बधाई का पात्र है वहीं भण्डारा आयोजित करने वाले जन एवं संस्थाएं तथा सांस्कृतिक संध्याओं का प्रबंधन व खेल-कूद प्रतियोगिताओं में आपसी सामंजस्य बेहतरीन रहा है।
डॉ. शांडिल ने कहा कि इस वृह्द आयोजन में सफाई व्यवस्था महत्वपूर्ण है और नगर निगम सोलन के सभी सफाई कर्मचारियों का कार्य अत्यंत उत्कृष्ट रहा है। उन्होंने नगर निगम सोलन और सफाई कर्मचारियों को अपनी भूमिका के सफल निर्वहन के लिए बधाई दी है।
उन्होंने भीड़ तथा यातायात प्रबंधन के लिए पुलिस प्रशासन के साथ-साथ आपदा मित्रों, एन.सी.सी. कैडेटों एवं एन.एस.एस. कार्यकर्ताओं के कुशल प्रबंधन को सराहा है।
उन्होंने सोलन ज़िला के निवासियों के साथ-साथ मेले में पधारे शिमला तथा सिरमौर ज़िला के वासी, प्रदेश के विभिन्न ज़िलों से आए आगंतुक और देश के विभिन्न राज्यों के इस अवसर पर पधारे पर्यटकों तथा सभी कलाकारों का आभार व्यक्त किया है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये