एनडीपीएस मामले में अमृतसर का आरोपी धर्मशाला से गिरफ्तार

 एनडीपीएस मामले में अमृतसर का आरोपी धर्मशाला से गिरफ्तार


 नूरपुर   विनय महाजन /

थाना रेहन में दर्ज एनडीपीएस मामले (अभियोग संख्या 47/2026, धारा 21, 29) की जांच के दौरान नूरपुर पुलिस ने पंजाब के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। मुकदमे की की तफ्तीश के दौरान आरोपी जगरूप सिंह उर्फ जग्गू (निवासी गाँव बोपाराय कलां, अजनाला, जिला अमृतसर, पंजाब) का नाम सामने आया था। पुलिस टीम इसकी तलाश कर रही थी। दिनांक 29.06.2026 को समय करीब 11:10 बजे थाना प्रभारी रेहन की टीम ने धर्मशाला कोर्ट परिसर के बाहर से आरोपी को गिरफ्तार किया। इसकी सूचना आरोपी के भाई को दे दी गई है।पूछताछ में में आरोपी ने बताया कि उसने मामले में इस्तेमाल किया मोबाइल और सिम कार्ड तोड़कर नहर में फेंक दिया था। आरोपी की तलाशी के दौरान 02 मोबाइल फोन और ₹5,400/- कैश बरामद हुआ है।आरोपी का मेडिकल करवाकर उसे माननीय न्यायालय नूरपुर के समक्ष पेश किया जा रहा है। इस ड्रग सप्लाई चेन से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाने के लिए पुलिस की जांच जारी है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकर धर्मचंद वर्मा नूरपुर एक प्रेस नोट में बताया l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी