स्कूली छात्रों से मारपीट की घटनाओं का बाल कल्याण समिति ने लिया कड़ा संज्ञान संबंधित थानों से स्टेट्स रिपोर्ट तलब कर उचित निर्देश जारी किए

 स्कूली छात्रों से मारपीट की घटनाओं का बाल कल्याण समिति ने लिया कड़ा संज्ञान

संबंधित थानों से स्टेट्स रिपोर्ट तलब कर उचित निर्देश जारी किए

धर्मशाला, 24 जून : जिला कांगड़ा के तहत दो निजी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों से स्कूल में हुई मारपीट की घटनाओं को लेकर बाल कल्याण समिति जिला कांगड़ा ने संज्ञान लिया है। समिति ने इस दोनों मामलों को लेकर संबंधित पुलिस थानों से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की और इन मामलों में उचित कार्यवाही करने के निर्देश जारी किए हैं। बाल कल्याण समिति जिला कांगड़ा स्थित धर्मशाला के अध्यक्ष विक्रमजीत शर्मा ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि पुलिस जिला नूरपुर के पुलिस स्टेशन नूरपुर के क्षेत्राधिकार में सदवां के एक निजी स्कूल में एक बच्चे से हुई मारपीट पर समिति ने संज्ञान लेते हुए पुलिस से स्टेट्स रिपोर्ट तलब की है और साथ ही पुलिस को इस मामले में उचित कार्यवाही के निर्देश दिए हैं।
विक्रमजीत ने बताया कि एक अन्य मामले में आलमपुर के निजी स्कूल में एक बच्चे से स्कूल में हुई कथित मारपीट के बाद हुए दर्दनाक हादसे की रिपोर्ट पुलिस स्टेशन सुजानपुरए जिला हमीरपुर से भी स्टेट्स रिपोर्ट तलब की गई और इस मामले में भी उचित कार्यवाही के लिए पुलिस को निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि मृतक बच्चा जिला हमीरपुर के सुजानपुर क्षेत्र का मूल निवासी था और जिला कांगड़ा के आलमपुर के एक निजी स्कूल मे पढ़ रहा था।
000

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ