*निरमंड में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित*
*निरमंड में दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरित*
कुल्लू, 25 जून। जिला रेड क्रॉस सोसायटी कुल्लू द्वारा दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों के लिए सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन निरमंड स्थित डे-केयर सेंटर में किया गया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश मिल्क फेडरेशन के अध्यक्ष बुद्धि सिंह ठाकुर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
इस अवसर पर बुद्धि सिंह ठाकुर ने कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की जिला शाखा कुल्लू मानवता, सेवा और सामाजिक सहयोग के सिद्धांतों पर कार्य करते हुए जिले के जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस बिना किसी भेदभाव के संकटग्रस्त, असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के दौरान रेड क्रॉस सोसायटी के समन्वयक चन्द्रकेश शर्मा ने बताया कि शिविर में लगभग 80 लाभार्थियों को विभिन्न प्रकार के सहायक उपकरण वितरित किए गए। उन्होंने कहा कि रेड क्रॉस कुल्लू समय-समय पर रक्तदान शिविरों का आयोजन कर अस्पतालों में रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करती है। इसके अतिरिक्त प्राकृतिक आपदाओं, सड़क दुर्घटनाओं तथा अन्य आपात परिस्थितियों में प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री, आवश्यक वस्तुएं और आर्थिक सहायता भी प्रदान की जाती है।
उन्होंने बताया कि रेड क्रॉस गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को दवाइयां, चिकित्सा उपकरण तथा उपचार संबंधी सहायता उपलब्ध करवाने के साथ-साथ दिव्यांगजनों को व्हीलचेयर, बैसाखियां, श्रवण यंत्र तथा अन्य सहायक उपकरण भी उपलब्ध करवाती है।
शिविर में वितरित उपकरणों में व्हीलचेयर, स्टिक, कमोड चेयर, श्रवण यंत्र (कान की मशीन), बैसाखियां तथा अन्य आवश्यक सहायक सामग्री शामिल रही। उन्होंने कहा कि इन उपकरणों से दिव्यांगजनों एवं वरिष्ठ नागरिकों को दैनिक जीवन में सुविधा मिलेगी तथा उनकी आत्मनिर्भरता बढ़ेगी।
कार्यक्रम में तहसीलदार रजत शर्मा, टीडब्ल्यूओ, कर्म सिंह ठाकुर, लवजीत, योगेश तथा अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
.jpg)
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें