ठेहड़ में नई पंचायत टीम ने संभाली जिम्मेदारी ।
ठेहड़ में नई पंचायत टीम ने संभाली जिम्मेदारी ।
प्रधान रविन्द्र कुमार ,उप प्रधान मनजीत सिंह राणा ने दलाई वार्ड सदस्यों को शपथ।
शाहपुर : जनक पटियाल /
विकास खंड रैत की ग्राम पंचायत ठेहड़ में नवनिर्वाचित वार्ड सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह आज गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान रविन्द्र कुमार ने की। इस अवसर पर पंचायत के नव-निर्वाचित वार्ड सदस्यों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
शपथ ग्रहण समारोह से पहले पूर्व प्रधान मनमीत सिंह राणा, उप प्रधान जगो राम के साथ समस्त वार्ड सदस्य भी मौजूद रहे। पूर्व प्रधान मनजीत सिंह राणा ने पंचायत एवं क्षेत्र के विकास, जनसेवा तथा पारदर्शी प्रशासन के लिए समर्पित भाव से कार्य करने को सभी नवनिर्वाचित प्रधान व सदस्य को संदेश में कहीं ।उनहोने पंचायत की सफलता सभी जनप्रतिनिधियों के आपसी सहयोग, पारदर्शिता और जनसेवा की भावना पर निर्भर करती हैं।उन्होंने आगे कहा कि प्रत्येक वार्ड सदस्य अपने -अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाए तथा विकास कार्यो को गति देने में सक्रिय भूमिका निभाई। पंचायत परिवार हर परिस्थिति में एक -दूसरे के साथ खड़ा रहेगा और क्षेत्र का समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करेगा।समारोह में, पंचायत सचिव सुमन कुमारी, पंचायत कर्मचारी ,गणमान्य नागरिक व वुद्धिजीवी वर्ग युवा शक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण भी उपस्थित रहे।
उपस्थित लोगों ने नवगठित पंचायत टीम को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि पंचायत विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए आयाम स्थापित करेगी।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें