निर्जला एकादशी पर रिवालसर में ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन

 निर्जला एकादशी पर रिवालसर में ठंडे मीठे पानी की छबील का आयोजन


रिवालसर : अजय सूर्या /

 निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर रिवालसर बाजार में श्रद्धालुओं एवं राहगीरों के लिए तीन अलग-अलग स्थानों पर ठंडे मीठे पानी की छबील लगाई गई।


भीषण गर्मी के बीच लोगों को शीतल जल पिलाकर सेवा भावना का परिचय दिया गया।

व्यापार मंडल रिवालसर के उपाध्यक्ष पवन गुप्ता ने बताया कि निर्जला एकादशी के उपलक्ष्य पर राहगीरों और श्रद्धालुओं को ठंडा मीठा पानी वितरित किया गया। इसी क्रम में शर्मा जनरल स्टोर व अस्पताल के समीप भी ठंडे मीठे पानी एवं जलजीरा की छबील का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद स्वरूप शीतल पेय ग्रहण किया।

इस सेवा कार्य में राहुल गुप्ता, प्रवीण गुप्ता, दिवेश महाजन, अंकुश मेहता, सोनू, प्रदीप कुमार, गुरुदेव शर्मा उर्फ नागनू, जितेंद्र सोनी, बालम राम शैलेश वर्मा रिंकू तथा मान सिंह सहित अन्य स्थानीय लोगों ने सहयोग दिया।

आयोजकों ने कहा कि निर्जला एकादशी का पर्व सेवा, दान और पुण्य का संदेश देता है तथा इस तरह के आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और मानव सेवा की भावना को मजबूत करते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ