आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नव निर्वाचित पंचायत ने इन्साफ संस्था के साथ बढाये हाथ :-

 आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर को माता वैष्णो देवी की तर्ज पर विकसित करने के लिए नव निर्वाचित पंचायत ने इन्साफ संस्था के साथ बढाये हाथ :-

अगर इन्दु गोस्वामी की तरह जिला कांगड़ा के सभी विधायक  आदि हिमानी चामुण्डा के रास्ते पर एक एक "गजिवो" के लिए विधायक निधि से आहुति डालें तो 15 गजिवो ओर बन जाएंगे :- प्रवीन कुमार अध्यक्ष इन्साफ

            जिस तरह निवर्तमान राज्य सभा सांसद इन्दु गोस्वामी जी ने समाज सेवा में समर्पित इन्साफ संस्था के आग्रह पर 10 लाख मंजूर किये नतीजन इस राशि से आदि हिमानी चामुण्डा के दस किलोमीटर लम्बे पैदल रास्ते पर पहला "गजिवो" विश्राम स्थल यनि रेन शैल्टर बनकर तैयार हो गया ।
          अगर इसी तरह जिला कांगड़ा के सभी विधायक इस पुण्य कार्य में एक एक गजिवो के लिए विधायक निधि से धन राशि स्वीकृत कर आहुति डालें तो 15 गजिवो ओर बनकर तैयार हो जायेंगे ।
              यह विचार स्थानीय पंचायत बडसर के नव निर्वाचित उप प्रधान श्री मिलाप चन्द कपूर व उनके साथ मां आदि हिमानी चामुण्डा के भक्तों ने पूर्व विधायक प्रवीन कुमार से उनके आवास पर मुलाकात करके सांझा किये ।
          उप प्रधान मिलाप चन्द ने इन्साफ संस्था के अध्यक्ष एवं पालमपुर के पूर्व विधायक प्रवीन कुमार का इसके लिए भी धन्यवाद किया कि आज जिया व बडसर पंचायतों को जो "लाडा" का लाखों रुपया मिला ओर मिल रहा है। इस विषय को जिस ढंग से पावर प्रोजेक्टों की देनदारी को लेकर बतौर विधायक क्षेत्र की आवाज बनकर विधानसभा में बडी प्रमुखता के साथ उठाया था । यह उसी की बहुत बड़ी देन है।
              उप प्रधान ने कहा इन्साफ संस्था का संकल्प कि आदि हिमानी चामुण्डा का मन्दिर माता वैष्णो देवी के मन्दिर की तरह विकसित हो इस पुण्य कार्य में नव निर्वाचित पंचायत संस्था के साथ कंधे से कन्धा मिलाकर चलेगी ।
        उप प्रधान ने कहा पंचायत "लाडा" से मिलने वाले फंड से भी आदि हिमानी चामुण्डा के विकास के लिए प्रस्तावना तैयार करेगी । इसके अतिरिक्त पंचायत क्षेत्राधिकार के अन्तर्गत यहाँ कल कल बहती बनेर खड्ड के लेफ्ट व राईट बैंच में जो पावर प्रोजेक्ट लगे हैं। उनके साथ बैठक करके आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर तक बिजली पहुंचाने की प्रस्तावना पर भी व्यापक एवं विस्तृत चर्चा की जाएगी । 
              पूर्व विधायक ने कहा‌ अगर सभी के सांझा प्रयासों से शिखर पहाड़ी पर स्थित इस मन्दिर तक बिजली पहुंच गई तो आधा सपना माता वैष्णो देवी की तरह इस मन्दिर को विकसित करने का पूरा हो जाएगा। 
       पूर्व विधायक ने कहा इस बार भारी संख्या में श्रद्धालुओं का माता आदि हिमानी चामुण्डा मन्दिर के दरवार में पहुंचना , निरन्तर लंगर , भण्डारे व जगरातों के आयोजन को देखकर मन्दिर ट्रस्ट एवं सरकार को यात्रियों की सुख सुविधा व सुरक्षा व्यवस्था के लिए बिजली , पानी , रास्ते , सराये , शौचालय व प्रस्तावित रज्जू मार्ग इत्यादि के निर्माण के गम्भीरता से प्रयास करने चाहिए ।
            तभी जाकर माननीय मुख्यमंत्री महोदय की कांगड़ा को पर्यटन की राजधानी बनाये जाने की घोषणा साकार होगी ।

कैप्सन :- इस सुअवसर पर बडसर पंचायत के उप प्रधान निर्वाचित होने पर मिलाप कपूर का मुँह मिटठा करवाते पूर्व विधायक प्रवीन कुमार


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ