*सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान*

 *सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं कार्यक्रमों के लिए विशेष प्रचार-प्रसार अभियान* 


कुल्लू, 25 जून 2026 : अनुसूचित जाति के कल्याणार्थ संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिला कुल्लू में विशेष प्रचार-प्रसार अभियान चलाया जाएगा। 
    यह अभियान सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से 27 जून से 6 जुलाई 2026 तक आयोजित किया जाएगा।

जिला लोक संपर्क अधिकारी ने बताया कि विभाग द्वारा अधिकृत सांस्कृतिक दल अनुसूचित जाति बाहुल्य गांवों में गीत, संगीत एवं नाटकों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों, योजनाओं, उपलब्धियों तथा नशा निवारण संबंधी संदेशों का प्रचार-प्रसार करेंगे। अभियान में मन्नत कला मंच, गीत संगीत कला मंच तथा सहारा कला जत्था भाग लेंगे और विभिन्न पंचायतों एवं गांवों में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने बताया कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों को सामाजिक कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार, सामाजिक न्याय तथा नशा मुक्ति से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी, ताकि पात्र व्यक्ति विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।

अभियान के अंतर्गत 27 जून को मतला (पंचायत दुशाहड़) तथा लाहुंड (पंचायत बालागाड़) में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। 28 जून को घाट (पंचायत शिकारीघाट) तथा गनेउली (पंचायत फाटीबीड़) में सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुतियां दी जाएंगी।

इसी प्रकार 1 जुलाई को लारी (पंचायत चताणी) एवं हलेणी (पंचायत बंदल) तथा 2 जुलाई को सलिंगचा (पंचायत सलिंगचा) एवं फोजल (पंचायत हुरंग) में कार्यक्रम आयोजित होंगे। अभियान के अंतिम चरण में 6 जुलाई को सिन्हवी (पंचायत पोखरी), कुंगश (पंचायत कराणा) तथा थाच (पंचायत रोपा) में विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जनजागरूकता संदेश दिए जाएंगे।

जिला प्रशासन ने संबंधित पंचायत प्रतिनिधियों एवं स्थानीय लोगों से इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया है, ताकि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके।

--

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ