एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के तहत जिला पुलिस नूरपुर ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लाखों रुपये के जब्त मादक पदार्थ पूरी तरह नष्ट।

 "एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन के तहत जिला पुलिस नूरपुर ने अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लाखों रुपये के जब्त मादक पदार्थ पूरी तरह नष्ट।


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर माननीय मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा 15 नवंबर 2025 को आरंभ किए गए प्रदेशव्यापी 'एंटी-चिट्टा जन-आंदोलन' के अंतर्गत “ चिट्टा-मुक्त हिमाचल ” के संकल्प को साकार करने हेतु हिमाचल प्रदेश पुलिस द्वारा नशा तस्करी के विरुद्ध राज्यभर में निरंतर, सुनियोजित एवं कठोर अभियान चलाया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध और अवैध तस्करी निवारण दिवस को संपूर्ण हिमाचल में 'एंटी-चिट्टा दिवस' के रूप में मनाया गया l इस विशेष एवं ऐतिहासिक अवसर पर, राज्य सरकार और पुलिस प्रशासन द्वारा नशे के सौदागरों की रीढ़ तोड़ने के उद्देश्य से एक अभूतपूर्व एवं दूरगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।इस राष्ट्रव्यापी और राज्य स्तरीय कार्यवाही के दौरान जिला पुलिस नूरपुर द्वारा कुल 193 मुकदमों में चरस, व 636.43 ग्राम चिट्टा , नशीली दवाइयाँ, पोपी हस्क,  चुरा पोस्त, 174 पोपी पौधे, व 2100 ml कोरेक्स तथा 6000 ml नाजायज़ शराब को पूरी तरह से नष्ट किया गया है। नष्ट किए गए इन सभी नशीले पदार्थों का कुल अनुमानित अंतर्राष्ट्रीय व बाजार मूल्य लगभग ₹ 65,33,500 /- (पैसठ लाख, तैंतीस हजार, पांच सौ रुपये) आंका गया है।इसी विशेष अवसर पर आज जिला नूरपुर की 22 अत्यधिक प्रभावित पंचायतों में पंचायत प्रतिनिधियों एवं शासकीय अधिकारियों की उपस्थिति में 'नशा निवारण समितियों' की बैठकों का आयोजन किया जा रहा है। इसके साथ ही, पुलिस जिला के सभी लगभग सरकारी व गैर-सरकारी स्कूलों, शैक्षणिक संस्थानों और शासकीय कार्यालयों में नशे के विरुद्ध एकजुट होकर लड़ने हेतु ' ई-शपथ व जागरूक प्रोग्राम चलाए जा रहे हैं l हिमाचल प्रदेश पुलिस समस्त प्रदेशवासियों से पुनः अपील करती है कि चिट्टा अथवा अन्य किसी भी मादक पदार्थ की तस्करी, बिक्री, भंडारण अथवा सेवन से संबंधित कोई भी सूचना तत्काल 112 या निकटतम पुलिस थाना को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी तथा प्राप्त प्रत्येक सूचना पर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। यह जानकारी एक प्रेस नोट में पुलिस अधीक्षक पुलिस जिला नूरपुर हिमाचल प्रदेश के कार्यालय से दी गई है

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ