तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ



 तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय माँ शूलिनी मेला आरम्भ

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने किया विधिवत शुभारम्भ


स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने आज सोलन में तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक शूलिनी मेले का विधिवत शुभारम्भ किया।
सोलन की अधिष्ठात्री माँ शूलिनी को समर्पित यह मेला आस्था और भक्ति का अनुपम उदाहरण है।
राष्ट्रीय स्तरीय यह उत्सव देव परम्परा और जन आस्था का प्रतीक है। माँ शूलिनी को समर्पित इस मेले का मुख्य आकर्षण देवी की पालकी यात्रा है। माँ शूलिनी के मंदिर से आरम्भ होकर यह यात्रा सोलन शहर के प्रमुख स्थानों से होते हुए माँ की बड़ी बहन माँ दुर्गा गंज बाज़ार स्थित मंदिर में विश्रान्ति पाती है।
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. शांडिल ने इस अवसर पर परम्परा के अनुसार माँ शूलिनी की पालकी का विधिवत स्वागत किया और जन-जन के सौभाग्य, समृद्धि, स्वास्थ्य और प्रसन्नता की कामना की।
उन्होंने इस अवसर पर सोलन वासियों को इस मेले के राष्ट्रीय स्तर का घोषित होने पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि माँ शूलिनी को समर्पित यह उत्सव समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का परिचायक है। देश में यह एक ऐसा उत्सव है जहां तीन दिन तक अनगिनत भण्डारे आयोजित किए जाते हैं। इस अवधि में सोलन शहर की परिधि में आने वाले हर व्यक्ति को उचित भोजन प्राप्त होता है।
डॉ. शांडिल ने आशा जताई कि यह उत्सव सभी के जीवन में नई उमंग का परिचायक बनेगा।
सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने इससे पूर्व स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल, दून के विधायक राम कुमार चौधरी और अर्की के विधायक संजय अवस्थी का विधिवत स्वागत किया तथा उन्हें सम्मानित किया।
डॉ. शांडिल ने इससे पूर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में मेले के शुभारम्भ से पूर्व आयोजित हवन में भाग लिया।
इस अवसर पर जोगिन्द्रा केन्द्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर एवं सुरेन्द्र सेठी, प्रदेश कांग्रेस पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के उपाध्यक्ष कर्नल संजय शांडिल, प्रदेश खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति निगम निदेशक मण्डल के सदस्य जतिन साहनी, हिमाचल प्रदेश व्यापार कल्याण बोर्ड के सदस्य शोभित बहल, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, कांग्रेस पार्टी के संजीव ठाकुर, अन्य पदाधिकारी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक सोलन तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त सोलन राहुल जैन, नगर निगम सोलन की आयुक्त एकता कापटा, ज़िला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर