विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत समिति पर अर्जुन के समर्थकों का कब्जा !

 विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत समिति पर अर्जुन के समर्थकों का कब्जा !


राजेंद्र बने अध्यक्ष, मदनलाल चुने गए उपाध्यक्ष

जवाली, 25 जून। विकास खंड नगरोटा सूरियां की पंचायत समिति में पूर्व विधायक अर्जुन ठाकुर के समर्थकों  ने एक बार फिर अपना वर्चस्व स्थापित करते हुए अध्यक्ष और उपाध्यक्ष दोनों पदों पर कब्जा जमा लिया है। मिनी सचिवालय जवाली में एसडीएम नरेंद्र जरियाल की अध्यक्षता में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान अर्जुन गुट  समर्थित सदस्य राजेंद्र सनौरिया को सर्वसम्मति से पंचायत समिति का अध्यक्ष तथा मदनलाल को उपाध्यक्ष चुना गया।

जानकारी के अनुसार पंचायत समिति की कुल 26 सीटों में से भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने 14 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया था। चुनाव प्रक्रिया के दौरान 14 सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पदों के लिए समर्थन दिया। बहुमत के बल पर दोनों पद  अर्जुन ठाकुर के  समर्थित उम्मीदवारों के खाते में गए।

इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पूर्व भाजपा विधायक अर्जुन ठाकुर ने कहा इसमें हमारे  कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि पंचायत समिति चुनावों के परिणाम यह दर्शाते हैं कि क्षेत्र की जनता भाजपा की नीतियों और नेतृत्व पर भरोसा जता रही है।

अर्जुन ठाकुर ने कांग्रेस सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने लगभग चार वर्षों के कार्यकाल में जनता की अपेक्षाओं पर खरी नहीं उतर पाई है। उन्होंने दावा किया कि ज्वाली की जनता ने इन चुनाव परिणामों के माध्यम से सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है।

उन्होंने कहा कि प्रदेशभर में पंचायत स्तर पर भाजपा को मिल रही सफलता का असर वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों में भी देखने को मिलेगा। ठाकुर ने कहा कि ज्वाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा द्वारा समर्थित सभी प्रत्याशी विजयी होकर आए हैं, जिससे यह स्पष्ट होता है कि क्षेत्र की जनता किस नेतृत्व पर विश्वास करती है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पदों पर जीत के बाद खुशी जताते हुए इसे संगठन की एक बड़ी उपलब्धि बताया।  

ज्वाली से राजेश कतनौरिया !


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान