चिट्टा मुक्त समाज के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत परनोह ने शुरू की जनजागरण मुहिम

 चिट्टा मुक्त समाज के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत परनोह ने शुरू की जनजागरण मुहिम

चिट्टा मुक्त समाज के संकल्प के साथ ग्राम पंचायत परनोह ने शुरू की जनजागरण मुहिम


हिमाचल मीडिया। पंचरुखी। केवल कृष्ण। विकास खंड पंचरुखी की ग्राम पंचायत परनोह में प्रदेश सरकार के एंटी-चिट्टा अभियान के तहत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें पंचायत प्रतिनिधियों ने चिट्टे जैसी सामाजिक बुराई के खिलाफ एकजुट होकर लड़ाई लड़ने का संकल्प लिया। 

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम पंचायत प्रधान विनोद कुमार ने की, जिन्होंने उप-प्रधान और सभी वार्ड पंचों को शपथ दिलाते हुए कहा कि नशे का बढ़ता प्रचलन समाज और विशेषकर युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए गंभीर खतरा बनता जा रहा है। उन्होंने कहा कि चिट्टे जैसी घातक प्रवृत्ति को जड़ से समाप्त करने के लिए केवल सरकारी प्रयास ही पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी और जागरूकता भी आवश्यक है। 

उन्होंने पंचायत प्रतिनिधियों से अपने-अपने वार्डों में लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने, युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने और नशे के खिलाफ जन आंदोलन खड़ा करने का आह्वान किया। 

इस अवसर पर सभी पंचायत प्रतिनिधियों ने एक स्वर में संकल्प लिया कि वे चिट्टा मुक्त समाज के निर्माण के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेंगे और अपने क्षेत्रों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाएंगे, ताकि आने वाली पीढ़ियों को इस सामाजिक बुराई से सुरक्षित रखा जा सके।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ