महंगाई के विरोध में जनवादी महिला समिति का सेरी चांदनी में धरना-प्रदर्शन


 महंगाई के विरोध में जनवादी महिला समिति का सेरी चांदनी में धरना-प्रदर्शन


अजय सूर्या मंडी, 27 जून। अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की जिला मंडी इकाई ने शनिवार को बढ़ती महंगाई, पेट्रोल-डीजल तथा रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के विरोध में सेरी चांदनी में धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए महंगाई पर तत्काल नियंत्रण की मांग उठाई गई।

धरने को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष डॉ. वीना वैद्य ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव संपन्न होने के तुरंत बाद केंद्र सरकार ने पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस के दाम बढ़ाकर पहले से महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाल दिया है। उन्होंने कहा कि ईंधन की कीमतों में वृद्धि का सीधा असर दूध, ब्रेड, सब्जियों, दालों सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं के दामों पर पड़ा है। रसोई गैस सिलेंडर 1042 रुपये तक पहुंच जाने से आम परिवारों, विशेषकर महिलाओं के लिए घर का बजट संभालना कठिन हो गया है।

जिला कोषाध्यक्ष सुनीता बिष्ट ने कहा कि देश और प्रदेश में बढ़ती महंगाई की स्थिति को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार ने बिजली बिलों में फ्यूल चार्ज जोड़कर आम लोगों पर अतिरिक्त बोझ डाला है। उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा और प्रदेश में कांग्रेस की सरकार होने के बावजूद दोनों की आर्थिक नीतियों में आम जनता को राहत देने का कोई अंतर दिखाई नहीं देता।

इस दौरान जिला संयुक्त सचिव भावना ने भी अपने विचार रखते हुए महंगाई के खिलाफ व्यापक जनआंदोलन की आवश्यकता पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन सुनीता बिष्ट ने किया।

धरना-प्रदर्शन में विनय, गिरजा देवी, लता कुमारी, शांता देवी, निर्मला, मुक्ता देवी, अनु, पूनम शर्मा, रीता, ललिता, आशा, टिकावती, विमला देवी, कमला देवी, रिहाना सहित बड़ी संख्या में महिला समिति की सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सिद्धपुर-घाड़ पंचायत के कई वार्डों में पेयजल संकट, ग्रामीण परेशान

क्षेत्र में 6 दिन हुई भूख हड़ताल के समापन पर अंतर्राष्ट्रीय मानव अधिकार संघ के निदेशक राजेश सिंह पठानिया ने उठाए अनेको सवाल

भारत को जानो प्रतियोगिता में चाँद पब्लिक स्कूल घुघर का दबदबा, कनिष्ठ व वरिष्ठ दोनों वर्गों में प्रथम स्थान हासिल

बल्ह में 19 नवंबर को पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी करेंगे जनसंपर्क अभियान, चार पंचायतों में बैठकों की करेंगे अध्यक्षता

रामानंद गोपाल रोटरी चिल्ड्रन होम सलियाणा में बाल दिवस एवं 31वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया

जन्मदिन पर राकेश पठानिया के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, समर्थकों के जोश ने दिखाई राजनीतिक ताकत

गुरु पद्म संभव हॉली प्लेस की अब 27 सीसीटीवी कैमरों से होगी निगरानी

मैरा गांव में विधायक रणबीर सिंह निक्का का ग्रामीणों ने किया स्वागत, विकास कार्यों के लिए जताया आभार

स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग सोलन द्वारा मासिक प्रगति समीक्षा बैठक आयोजित

अनुराग ठाकुर ने राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के शताब्दी समारोह में की शिरकत, पूर्व छात्रों को बताया संस्थान की असली पहचान