ज्वाली: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दो घायल, मामला दर्ज

ज्वाली: तेज रफ्तार मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में दो घायल, मामला दर्ज 

ज्वाली : उपमंडल जवाली के वासा चौक पर आज शुक्रवार सुबह एक सड़क हादसा पेश आया, जिसमें मोटरसाइकिल और कार की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती घायल हो गए। पुलिस ने मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, वासा चौक पर दुकान करने वाले सुरजीत कुमार पुत्र नंदलाल ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि आज सुबह करीब 10:30 बजे वह अपनी दुकान पर मौजूद था। उसी समय एक निजी बस सवारी उतारने के लिए रुकी थी। इसी दौरान जवाली की तरफ से आ रही एक लाल रंग की कार जब चौक से मुड़ने लगी, तो सामने से आ रहे एक मोटरसाइकिल ने कार को जोरदार टक्कर मार दी।

तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार को काफी नुकसान पहुंचा है। हादसे में मोटरसाइकिल चालक शुभम चौधरी (21 वर्ष), निवासी वल्लाह, और उसके पीछे बैठी युवती सुदीक्षा को चोटें आई हैं। बताया जा रहा है कि यह हादसा मोटरसाइकिल चालक शुभम चौधरी की तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ।

पुलिस कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। शिकायतकर्ता के बयानों के आधार पर, पुलिस थाना जवाली में आरोपी मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए पुलिस अडिशनल एस एस अधिकारी ने बताया कि जांच की जा रही है और घायलों का उपचार करवाया जा रहा है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस