सातों ट्रेनें बहाल हों, दो ट्रेनों से संतुष्ट नहीं संघर्ष समिति: पीसी विश्वकर्मा

 सातों ट्रेनें बहाल हों, दो ट्रेनों से संतुष्ट नहीं संघर्ष समिति: पीसी विश्वकर्मा


कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने आज कांगड़ा चंबा लोक सभा सांसद राजीव भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया दी 

 नूरपुर : विनय महाजन /

 कांगड़ा घाटी रेलवे संघर्ष समिति के अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कांगड़ा चंबा लोक सभा सांसद राजीव भारद्वाज की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर प्रतिक्रिया देते हुए आज मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि संघर्ष समिति दो ट्रेनों के चलने से समिती संतुष्ट नहीं हैl उन्होंने कहा कि यह वात मंडल प्रबंधक स्तर पर हल नहीं होगी l उन्होंने लोकसभा कांगड़ा चंबा सांसद राजीव भारद्वाज से निवेदन किया कि इस समस्या पर सीधी बात प्रधानमंत्री से करनी चाहिए l यह समस्या रेल मंत्रालय ने पैदा की है उसी स्तर पर हल होगी। अगर समिति का इसमें सहयोग चाहिए तो हम दिल्ली में प्रधानमंत्री मिलने को तैयार हैl उन्होंने कहा कि

5 ट्रेनों का रद्द होना कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद राजीव भारद्वाज व हमीरपुर लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर स्वीकार करें पर संघर्ष कमेटी को कतई मंजूर नहीं है l समिति सात ट्रेनें चलवाकर ही दम लेंगी चाहे केंद्र सरकार से बात क्यों ना करनी पड़े l दो ट्रेनों में भारी भीड़ है लोगों बैठने की जगह क्या खड़े होने को स्थान नहीं मिल रही कई बेचारे ट्रेन पर चढ़ नहीं पाते।पीसी विश्वकर्मा ने ऐसे लोगों से आह्वान किया है कि ट्रेन पर न चढ़ पाने की हालत में उपभोक्ता अदालत में समय बर्बादी का क्लेम पेश करें। समिति अध्यक्ष पीसी विश्वकर्मा ने कहा कि यह अच्छी नौटंकी है कि हफ्ता के एक दिन पहले ट्रेन बंद रखें फिर बातचीत हो तो खोल दे फिर एक ट्रेन बंद रखें फिर बातचीत हो तो उसे शुरू कर दें।रेलवे विभाग सातों की सात ट्रेनें चलाए और दो अतिरिक्त शटल ट्रेनें पठानकोट और ज्वालामुखी के बीच चलाएंl  

पठानकोट फाटकों यानी रेल क्रासिंग पर पहला हक रेलवे का है और अंडरपास या फ्लाई ओवर बनाना पंजाब स्टेट का काम हैl पठानकोट की जनता राज्य सरकार पर दवाब बनाए न कि अपने राजनीतिक पहुंच से पहाड़ी ट्रेनों को बंद करवाए।जिस समय दो ट्रेनें पठानकोट से वैजनाथ के लिए छूटती है उसी समय उधर वैजनाथ से भी चलना शुरू हों ।रेलवे प्रबंधक केवल रात को ही पठानकोट में अराइवल हो और रात को ही डिपार्चर की अनिवार्यता छोड़ फ्री होकर समय सारिणी तय करेंl

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये