एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा

 एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था ने कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम बनाने को लेकर प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा


एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार के नेतृत्व में संस्था के माध्यम से सम्पूर्ण भारत में दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई पर और बेसमेंट में संचालित हो रहे कोचिंग सेंटरों पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर केवल एक से दो मंजिल तक की ऊंचाई में कोचिंग सेंटर खोलने का नियम बनाए जाने के लिए संस्था पदाधिकारियों ने हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट के द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को ज्ञापन भेजा

इस दौरान एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार ने संयुक्त रूप से कहा कि पिछले कुछ वर्षों में कोचिंग सेंटरों के द्वारा की जा रही नियमों की अनदेखी के कारण हो रहे हादसों में बहुत से छात्रों को बेवजह में अपनी जान गंवानी पड़ रही है जो बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होने के साथ चिंता का विषय है इसलिए एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था भारत सरकार से यह माँग करती है की भारत देश में जो भी कोचिंग सेंटर दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई पर और बेसमेंट में संचालित किए जा रहे है उन पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगाकर यह नियम सुनिश्चित किया जाए की अब कोई भी कोचिंग सेंटर दूसरी मंजिल से ज्यादा की ऊंचाई और बेसमेंट में संचालित नहीं किए जाएंगे जिससे पहला लाभ यह होगा की यदि भविष्य में कोई अनहोनी घटना घटित होती है तो कोचिंग सेंटर की ऊंचाई कम होने से छात्रों को वहां से कूदकर अपनी जान बचाने में आसानी होगी और दूसरा लाभ यह होगा की बेसमेंट में कोई कोचिंग सेंटर संचालित नहीं किया जाएगा तो जल भराव जैसी अन्य घटनाओं से बचा जा सकता है साथ ही एक कोचिंग हॉल में छात्रों के बैठने की संख्या निर्धारित नियमों के तहत पूर्ण रूप से पालन किया जाए जिससे छात्रों के जीवन को सुरक्षित कर छात्रों एवं उनके परिजनों की खुशियों को नष्ट होने से बचाया जा सके क्योंकि छात्रों के माता पिता अपने बच्चों को पढ़ने के लिए अपने पूरे जीवन की जमा पूंजी उनकी पढ़ाई पर इसलिए न्योछावर कर देते है की उनका बच्चा पढ़ लिखकर आगे बढ़ाकर देश की सेवा करेगा लेकिन कोचिंग सेंटर अपने स्वयं के फायदे के लिए नियमों का पालन नहीं करते है जिससे अनहोनी घटनाएं घट जाती है फिर हमें अपने देश के भविष्य होनहार नौजवानों को गँवाना पड़ता है और फिर जिन परिजनों के बच्चे हादसे का शिकार हो जाते है उनका भविष्य भी अंधकार में चला जाता है इसलिए सम्पूर्ण भारत में केवल एक से दो मंजिल तक की ऊंचाई में कोचिंग सेंटर खोलने का नियम बनाया जाए जिससे भविष्य में होने वाली अनहोनी घटना से बचा जा सके

इस दौरान ज्ञापन देने में एक समाज श्रेष्ठ समाज संस्था अध्यक्ष योगेन्द्र कुमार साहू मार्गदर्शिका पूर्णिमा रजवार सचिव नन्दकिशोर आर्या कोषाध्यक्ष बलराम हालदार मनीषा आर्या कल्पना भंडारी अलका टंडन सुनीता तिवारी रोहतास प्रजापति योगेश कश्यप मोनिका आर्या खुशी नागर जानकी कश्यप सूरज मिस्त्री नमन तिवारी दीपक कुमार सुशील राय मुकेश कुमार आदि लोगों उपस्थित रहे

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये