प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु किया प्रेरित : शिवांश सोनी

 प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के ‘मन की बात’ कार्यक्रम ने युवाओं को आत्मनिर्भर भारत के निर्माण हेतु किया प्रेरित : शिवांश सोनी


सुंदरनगर : अजय सूर्या /

प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम के 135वें संस्करण के माध्यम से देशवासियों को संबोधित करते हुए आत्मनिर्भर भारत, स्वदेशी रक्षा उत्पादन, वैज्ञानिक सोच, सामाजिक सुरक्षा योजनाओं तथा जनभागीदारी जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए। उन्होंने देशवासियों से राष्ट्रहित में सकारात्मक योगदान देने तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने का आह्वान किया।


भारतीय जनता युवा मोर्चा, जिला सुंदरनगर के जिला प्रवक्ता शिवांश सोनी ने कहा कि प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए प्रेरणा का एक सशक्त माध्यम बन चुका है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत, नवाचार, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्र प्रथम की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने का संदेश दिया है।


शिवांश सोनी ने कहा कि आज भारत रक्षा उत्पादन, विज्ञान, तकनीक एवं नवाचार के क्षेत्र में विश्व स्तर पर नई पहचान बना रहा है। यह प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा शक्ति प्रधानमंत्री जी के विचारों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाए तथा विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में सहभागी बने।


अंत में उन्होंने जिला सुंदरनगर के सभी युवाओं से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाज और राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करने का आह्वान किया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

इंदौरा में अंडर-19 जिला स्तरीय मेजर गेम्स प्रतियोगिताओं का शुभारंभ