ज्वाली हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; एसपी नूरपुर ने पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

 ज्वाली हत्या मामले का 24 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार; एसपी नूरपुर ने पुलिस टीम को प्रशंसा पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर प्रदेश के जिला पुलिस नूरपुर के तहत थाना ज्वाली के अंतर्गत ग्राम मंडोल में हुई हत्या के एक गंभीर मामले को सुलझाते हुए नूरपुर पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । इस त्वरित कार्रवाई और केस को सुलझाने के लिए एसपी नूरपुर द्वारा पुलिस टीम को कमांडेशन सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया है ।दिनांक 24 जून 2026 को बीच, ग्राम मंडोल (तहसील ज्वाली) के निवासी सुभाष चन्द (आयु 50 वर्ष) पर उनकी नयाली में किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी थी । घटना की सूचना मिलते ही थाना ज्वाली की पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुँची ।जांच और पुलिस टीम की सफलता :- मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी नूरपुर और एसडीपीओ ज्वाली ने खुद घटनास्थल का दौरा किया । फॉरेंसिक और तकनीकी टीमों की मदद से वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए गए और थाना ज्वाली में धारा 103 बीएनएस के तहत मुकदमा संख्या 119/2026 दर्ज किया गया ।सुनियोजित जांच के आधार पर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी रशपाल सिंह (पुत्र विक्रम सिंह, निवासी ग्राम मंडोल, आयु 22 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (दराट) भी बरामद कर लिया ।इस ब्लाइंड मर्डर केस को इतनी तेजी और पेशेवर तरीके से सुलझाने के लिए एसपी नूरपुर द्वारा निम्नलिखित पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों को प्रशंसा पत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी