समाधान समारोह के माध्यम से लंबित मामलों का किया जा रहा निपटान सुनिश्चित 21, 22 व 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन


समाधान समारोह के माध्यम से लंबित मामलों का किया जा रहा निपटान सुनिश्चित 21, 22 व 23 अगस्त को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में होगा विशेष लोक अदालत का आयोजन अपने मामलों को इस अभियान में सम्मिलित करने के लिए 31 जुलाई तक भरें गूगल फॉर्म 21 अप्रैल 2026 से आरम्भ किए गए “समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) 2026” का समापन 21, 22 व 23 अगस्त 2026 को सर्वोच्च न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत के आयोजन के साथ होगा। यह अभियान सर्वोच्च न्यायालय द्वारा न्याय को सरल, सुलभ एवं आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू किया गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य सर्वोच्च न्यायालय में लंबित मामलों का आपसी सहमति एवं सुलह के माध्यम से निपटारा करना है। इसके तहत पूर्व-सुलह बैठकों का आयोजन राज्य, जिला, तालुका एवं उच्च न्यायालय, विधिक सेवा प्राधिकरणों तथा मध्यस्थता केन्द्रों में किया जाएगा, जो 21 अप्रैल से प्रारम्भ हो चुकी हैं। इस दौरान अधिवक्ताओं, वादकारियों एवं सभी संबंधित पक्षों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है, ताकि संवाद और सहमति के माध्यम से विवादों का समाधान संभव हो सके। सुलह बैठकों में पक्षकार व्यक्तिगत रूप से या वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हो सकते हैं। अपने मामलों को इस विशेष लोक अदालत में शामिल करने हेतु एक सरल गूगल फॉर्म उपलब्ध कराया गया है, जिसे भरकर इच्छुक पक्ष अपने मामलों को इस अभियान में सम्मिलित कर सकते हैं। यह फॉर्म सर्वोच्च न्यायालय की आधिकारिक वेबसाइट https://www.sci.gov.in पर उपलब्ध है तथा इसे भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई, 2026 निर्धारित की गई है। गूगल फॉर्म लिंक: https://forms.gle/jqxefqF4BCWzukoP6 है। समाधान समारोह (विशेष लोक अदालत) हेतु बनाये गये वन स्टॉप सेंटर (वार रूम) इंचार्ज का सम्पर्क नं- 011-23112428 या 011-23112528, सी.आर. पी निदेशक का सम्पर्क नं०- 011-23115652, वन स्टॉप सेन्टर (कक्ष संख्या 806 एवं 808, बी ब्लॉक, अतिरिक्त भवन परिसर, सर्वोच्च न्यायालय) लैंडलाइन नं - 011-23116464, 011-23116465 तथा ईमेल - speciallokadalat2026@sci.nic.in पर हर प्रकार की सहायता एवं जानकारी के लिए सम्पर्क कर सकते हैं।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

फतेहपुर-बडियाली-टकवाल मार्ग निर्माण को मिली रफ्तार, 9 पेड़ों की कटाई की अनुमति

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

सूद सभा पालमपुर ने जरूरतमंद परिवार की सहायता के लिए बढ़ाए हाथ