कल 18 कि मी और आज 12 किलोमीटर चलकर हांफ गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस

 कल 18 कि मी और आज 12 किलोमीटर चलकर हांफ गई हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस 


 नूरपुर : विनय महाजन /

 नूरपुर गत दिन हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक बस के महज 18 किलोमीटर के सफर पर ही खराब होने से यात्रियों की परेशानी कारण बन गई थीl


आज दिन फिर से सोमवार को दोपहर करीब 1:00 बजे निगम की एक और बस पठानकोट से महज 12 किलोमीटर दूर पहुंचकर मुसाफिरों को भारी दोपहर में तथा भारी गर्मी में सड़क पर उतार बैठी। यह बस कंडवाल से भी 4 किलोमीटर पीछे जंडवाल के पास हाँफ कर खड़ी हो गई। इस संबंध में आज जब बैजनाथ डिपो के प्रबंधक शशांक धीमान से जानना चाहा। तो उन्होंने कहा कि पता लगाया जाएगा कि खराब होने वाली दोनों बसें किस डिपो की थी।

इस मामले मे अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकार संघ के सहानिदेशक राजेश सिंह पठानिया ने हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों के आए दिन सड़क पर खराब हो कर खड़े रहने की स्थिति पर खेद व्यक्त करते हुए कहा है। कि अगर सरकार जनता को ठीक बस सेवा नहीं दे सकती। तो इसे बंद कर निजी बसों को रूट परमिट दे देने चाहिएl इससे सरकार को आय भी होगी व निगम को घाटा भी नहीं उठाना पड़ेगा। क्षेत्र के बुद्धिजीवी वर्ग का कहना है कि हिमाचल प्रदेश का पठानकोट डिपो में आज तक कोई वोल्वो बस नहीं है इससे पता लगता है की प्रदेश सरकार पंजाब में स्थित पठानकोट डिपो से कितना भेदभाव कर रही है किसी समय पठानकोट डिपो हिमाचल प्रदेश के निगम की आय में सर्वो प्रथम गिना जाता था आज उसकी हालत काफ़ी खस्ता है lपठानकोठ डिपो में स्टाफ का काफ़ी अभाव है और सबसे दयनीय स्थिति पठानकोट डिपो की है क्या उपमुख्यमंत्री इस डिपो का निरीक्षण करेंगे? 

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये