रियाली में शाह नहर के बेलदार सतीश कुमार की मौत, ट्रैक्टर-बाइक हादसे में

रियाली में शाह नहर के बेलदार सतीश कुमार की मौत, ट्रैक्टर-बाइक हादसे में 

फतेहपुर, बलजीत ठाकुर 

पुलिस थाना फतेहपुर के अंतर्गत रियाली क्षेत्र में हुए एक सड़क हादसे में शाह नहर विभाग में कार्यरत बेलदार सतीश कुमार की मौत हो गई। उक्त हादसा ग्राम पंचायत रियाली में हुआ बताया जा रहा है। हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक सतीश कुमार मलहन्ता (फतेहपुर) गांव से संबंधित था व शाह नहर में बेलदार के पद पर कार्यरत था। मृतक का 14 वर्ष का सेवाकाल अभी शेष था। उनके निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। अपने पीछे वह पत्नी और 2 बच्चों को छोड़ गए हैं, जिनका भविष्य अब अनिश्चितता के बीच खड़ा है

सगे संबंधियों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही, मृतक के परिवार को उचित आर्थिक सहायता और विभागीय नियमों के अनुसार सभी देय लाभ शीघ्र उपलब्ध कराए जाएं।

फिलहाल पुलिस थाना फतेहपुर की टीम शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच में जुटी हुई है। हादसे के वास्तविक कारणों का पता जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस