कंवर दुर्गा चन्द राजकीय  महाविद्यालय जयसिंहपुर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान शाखा

 कंवर दुर्गा चन्द राजकीय  महाविद्यालय जयसिंहपुर में प्रजापति ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय संस्थान शाखा , जयसिंहपुर द्वारा "नैतिक  शिक्षा का जीवन में महत्व" विषय पर एक प्रेरणादायक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच, आत्मविश्वास, अनुशासन, चरित्र निर्माण तथा आध्यात्मिक मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्थान के सदस्य भगवान भाई और  बहन ने विद्यार्थियों को बताया कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य केवल शैक्षणिक उपलब्धि प्राप्त करना नहीं, बल्कि श्रेष्ठ संस्कारों, नैतिक मूल्यों तथा मानवीय गुणों का विकास करना भी है साथ ही  मेडिटेशन के माध्यम से तनावमुक्त जीवन, एकाग्रता, आत्मबल एवं मानसिक शांति प्राप्त करने के सरल उपाय बताए।

भगवान भाई जी ने विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन, समय का सदुपयोग, सहनशीलता, विनम्रता, करुणा, सेवा भावना एवं आपसी सम्मान जैसे जीवन मूल्यों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नैतिक मूल्यों से युक्त विद्यार्थी ही भविष्य में एक जिम्मेदार नागरिक, सफल पेशेवर तथा समाज के आदर्श निर्माता बनते हैं।

 महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो . अरुण चंद्र जी ने ब्रह्माकुमारी संस्थान का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के चरित्र निर्माण एवं व्यक्तित्व विकास में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सभी शिक्षक और गैर- शिक्षक वर्ग मौजूद रहे। 


प्राचार्य

प्रो. अरुण चंद्र 

कंवर दुर्गा चन्द राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर कांगड़ा हिमाचल प्रदेश


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

वैज्ञानिक प्रतिभा के दम पर कॉमेट मेन्सा ने हासिल की दोहरी सफलता, इनोवेटिव मॉडल में प्रथम और क्विज में तृतीय स्थान

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हौरी देवी बीट में सूखे खैर के पेड़ पर चली कुल्हाड़ी, विभाग ने 8 मोछे किए जब्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस