धर्मशाला से फरार कैदी नूरपुर पुलिस व नूरपुर जेल पुलिस विभाग द्वारा पकड़ी गई

 धर्मशाला से फरार कैदी नूरपुर पुलिस व नूरपुर जेल पुलिस विभाग द्वारा पकड़ी गई 


 नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर लाला लाजपत राय जिला एवं मुक्त कारागार जेल, धर्मशाला से विचाराधीन महिला बंदी अरविंदर कौर पुत्री सुखविंदर कौर, निवासी ग्राम बल्टोहा जोधसिंह वाला, तहसील पट्टी, जिला तरनतारन (पंजाब), प्रातकाल के लगभग फरार हो गईं थी जिसकी एफआईआर संख्या 152/2026, थाना नूरपुर, जिला नूरपुर (हि.प्र.), धारा 21 एवं 29 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत विचाराधीन थी, महिला बैरक से आज फरार हो गई थीl घटना की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दी गई तथा बंदी की तलाश हेतु व्यापक अभियान चलाया गया । पुलिस एवं जेल विभाग के समन्वित प्रयासों के फलस्वरूप उक्त बंदी को आज ही लगभग दोपहर 12:00 बजे उप-कारागार नूरपुर के जेल स्टाफ तथा पुलिस स्टाफ द्वारा सफलतापूर्वक गिरफ्तार कर लिया गया l जेल विभाग इस त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के लिए उप महानिरीक्षक, उत्तरी रेंज एवं उनकी टीम का हार्दिक आभार व्यक्त करता है, जिनके सहयोग से फरार बंदी को शीघ्र गिरफ्तार करना संभव हो सका तथा साथ ही पुलिस अधीक्षक, नूरपुर का भी विशेष आभार जताया l इस घटना की जांच कारागार विभाग द्वारा एस पी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है जिससे की इस तरह की घटना की पुनरावृति न हो तथा साथ ही मामले में नियमानुसार विभागीय एवं कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है । उक्त कार्रवाई में सराहनीय साहस, सतर्कता एवं कर्तव्यनिष्ठा का परिचय देने वाले बार्डर दीपक कुमार एवं बार्डर प्रीतम कुमार, उप-कारागार नूरपुर को महानिदेशक कारागार श्री अभिषेक त्रिवेदी, भा० पु० से० द्वारा डी ज़ी डिस्क अवार्ड तथा प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किए जा रहें है । यह जानकारी एक प्रेस नोट में जिला पुलिस अधीक्षक नूरपुर के कार्यालय से मीडिया को दी गई है l

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये