पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार
कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने साई यूनिवर्सिटी बैंड के पास नाकाबंदी के दौरान की कार्रवाई
पंचरुखी
हिमाचल प्रदेश सरकार के नशा विरोधी अभियान के तहत कांगड़ा पुलिस की CIA टीम ने पंचरुखी क्षेत्र में नशे की खेप के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 26 सितंबर 2026 की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर श्री साई यूनिवर्सिटी बैंड के समीप विशेष गश्त और नाकाबंदी के दौरान की गई।
इस दौरान पुलिस टीम ने संदिग्ध अवस्था में घूम रहे दो व्यक्तियों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 25.37 ग्राम चिट्टा/हेरोइन बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पलविंदर सिंह (39) निवासी गांव व डाकघर दवावाल कलां, तहसील बटाला, जिला गुरदासपुर, पंजाब तथा ऋषभ कुमार (35) निवासी गांव व डाकघर अवेरी, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रूप में हुई है।
मामले में पुलिस थाना पंचरुखी में ND&PS Act के तहत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पूछताछ के माध्यम से पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि बरामद नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे आगे किसे सप्लाई किया जाना था।

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें