नूरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आशुतोष शर्मा, एक वोट से मिली जीत

 नूरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने आशुतोष शर्मा, एक वोट से मिली जीत


नूरपुर : विनय महाजन /

नूरपुर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के चुनाव में वरिष्ठ अधिवक्ता आशुतोष शर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी अधिवक्ता अजितेश पठानिया को महज एक वोट के अंतर से हराकर जीत दर्ज की। चुनाव प्रभारी वरिष्ठ अधिवक्ता अशोक शर्मा ने मतगणना के बाद आशुतोष शर्मा को निर्वाचित घोषित किया।

बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद के लिए आशुतोष शर्मा और अजितेश पठानिया के बीच सीधा मुकाबला हुआ। चुनाव में कुल 101 वोट थे। इनमें से आशुतोष शर्मा को 50 वोट, जबकि अजितेश पठानिया को 49 वोट मिले। वहीं, दो वोट रद्द हुए। इस तरह आशुतोष शर्मा को एक वोट से विजयी घोषित किया गया।

चुनाव बार एसोसिएशन के स्टाफ रूम में हुआ। मतगणना के दौरान माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा और दोनों उम्मीदवारों के बीच मुकाबला बेहद करीबी रहा।

नवनिर्वाचित अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने कहा कि वे सभी अधिवक्ताओं को साथ लेकर बार एसोसिएशन के हित में कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन की ओर से जो भी जिम्मेदारी उन्हें मिलेगी, उसे पूरी निष्ठा से निभाने का प्रयास करेंगे। सभी अधिवक्ताओं की अपेक्षाओं पर खरा उतरना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

आशुतोष शर्मा स्वर्गीय वरिष्ठ अधिवक्ता प्रभात शर्मा के पुत्र हैं। चुनाव के बाद बार एसोसिएशन के अन्य पदाधिकारियों का भी चयन किया गया। अंबिका गुलेरिया और रिचा राणा को उपाध्यक्ष, पंकज सतवालिया को महासचिव तथा रजनी मल्होत्रा को सह-सचिव चुना गया।

आशुतोष शर्मा ने अध्यक्ष चुने जाने पर सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी