बैरकोट में पोषण माह का आयोजन, महिलाओं को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी

 बैरकोट में पोषण माह का आयोजन, महिलाओं को दी विभागीय योजनाओं की जानकारी 


सवेरा न्यूज/अजय सूर्या रिवालसर 30 सितंबर। वृत-लेदा के अंतर्गत ग्राम पंचायत बैरकोट में बाल विकास विभाग की ओर से पोषण माह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बाल विकास परियोजना अधिकारी रिवालसर वंदना शर्मा, ग्राम पंचायत बैरकोट की प्रधान अनिता ठाकुर, उपप्रधान खेमचंद, पर्यवेक्षिका नीलम ठाकुर, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहित बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर बाल विकास परियोजना अधिकारी वंदना शर्मा ने उपस्थित महिलाओं को पोषण माह के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि बच्चों, गर्भवती महिलाओं और धात्री माताओं के बेहतर स्वास्थ्य के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार का विशेष महत्व है। उन्होंने महिलाओं को विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं और सुविधाओं की भी विस्तृत जानकारी प्रदान की।

कार्यक्रम के दौरान पोषण, स्वास्थ्य एवं बच्चों के समुचित विकास से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया गया। साथ ही महिलाओं से आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से उपलब्ध विभागीय सेवाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधियों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने भी पोषण एवं स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को घर-घर तक पहुंचाने पर जोर दिया।

फोटो कैप्शन : पोषण माह के दौरान सामूहिक चित्र में स्थानीय महिलाएं

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: