850 कला अध्यापक पद भरने की मांग, बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील

 850 कला अध्यापक पद भरने की मांग, बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील


नेरचौक : अजय सूर्या /

 बेरोजगार कला अध्यापक संघ हिमाचल प्रदेश ने प्रदेश सरकार से कला अध्यापकों के 850 रिक्त पदों को भरने और बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने की मांग उठाई है। संघ ने इस संबंध में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को पत्र भेजकर भर्ती प्रक्रिया शीघ्र शुरू करने का आग्रह किया है।


संघ के जिला अध्यक्ष बलदेव ठाकुर ने कहा कि प्रदेश में बड़ी संख्या में बेरोजगार कला अध्यापक लंबे समय से नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इनमें कई अभ्यर्थियों की आयु 45 वर्ष से अधिक हो चुकी है। ऐसे में भर्ती प्रक्रिया में और देरी होने पर कई पात्र अभ्यर्थी आयु सीमा के कारण रोजगार के अवसर से वंचित हो सकते हैं।


उन्होंने कहा कि बेरोजगार कला अध्यापक मुख्यमंत्री से कई बार मिल चुके हैं और हर बार भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू करने का आश्वासन मिला है। संघ को उम्मीद है कि सरकार अब इस दिशा में शीघ्र कदम उठाते हुए 850 कला अध्यापक पदों के लिए बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगी।


संघ के महासचिव विक्रान्त कुमार और कोषाध्यक्ष घनश्याम शर्मा ने भी सरकार से मांग की कि बेरोजगार कला अध्यापकों के हितों को ध्यान में रखते हुए भर्ती प्रक्रिया में अनावश्यक देरी न की जाए और जल्द अधिसूचना जारी की जाए।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

ओम प्रकाश चौधरी के जन्मदिन पर उमड़ा चाहने वालों का हुजूम

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

फतेहपुर में करोड़ों की लागत से बन रहे बस अड्डे का कार्य युद्धस्तर पर जारी

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

33वीं हिमाचल प्रदेश चिल्ड्रन साइंस कांग्रेस में तृप्ता पब्लिक स्कूल चलवाड़ा का शानदार प्रदर्शन