RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 40वें दिन में, आंदोलन जारी रखने का संकल्प

 RCFC बचाओ संघर्ष समिति की भूख हड़ताल 40वें दिन में, आंदोलन जारी रखने का संकल्प


अजय सूर्या मंडी जोगिंदर नगर, 28 सितंबर: RCFC को जोगिंदर नगर से सोलन स्थानांतरित करने की अधिसूचना के विरोध में चल रही RCFC बचाओ संघर्ष समिति जोगिंदर नगर की भूख हड़ताल सोमवार को 40वें दिन में प्रवेश कर गई। सोमवार को ग्राम पंचायत ऐहजू के प्रधान बलबीर वर्मा, उपप्रधान संजय भंगालिया, नेक राम वालिया और संसार चंद 24 घंटे की भूख हड़ताल पर बैठे।

इससे पहले रविवार को भूख हड़ताल पर बैठे संघर्ष समिति के सलाहकार एवं सेवानिवृत्त डीएसपी ज्ञान चंद ठाकुर, नारायण सिंह थापा और इंद्र सिंह ठाकुर ने नई टीम को माला पहनाकर अगले 24 घंटे के क्रम की जिम्मेदारी सौंपी।

इस अवसर पर संघर्ष समिति के महासचिव रोटेरियन अजय ठाकुर, उपाध्यक्ष कैप्टन लाभ सिंह धरवाल, सचिव कर्म चंद, पान सिंह, शुभ राय धरवाल, डॉ. शर्मा तथा संयोजक कुशाल भारद्वाज सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

संघर्ष समिति के महासचिव अजय ठाकुर ने कहा कि जनता का एकजुट आंदोलन निश्चित रूप से रंग लाएगा और जोगिंदर नगर का संस्थान जोगिंदर नगर में ही रहेगा। उन्होंने कहा कि आंदोलन में प्रतिदिन नए लोग जुड़ रहे हैं और समिति को उम्मीद है कि RCFC को सोलन स्थानांतरित करने संबंधी अधिसूचना को रद्द किया जाएगा। उन्होंने सरकार के रवैये को लेकर नाराजगी जताते हुए कहा कि जोगिंदर नगर सहित कांगड़ा, मंडी, चंबा, कुल्लू और लाहौल-स्पीति जिलों की जनता में इस मुद्दे को लेकर आक्रोश है।

संघर्ष समिति के सलाहकार ज्ञान चंद ठाकुर ने कहा कि जब तक RCFC को स्थानांतरित करने की अधिसूचना रद्द नहीं होती, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि सत्ता से जुड़े जो नेता इस संघर्ष से दूरी बनाए हुए हैं, उन्हें भी जनता के सवालों का सामना करना पड़ेगा।

वहीं, संघर्ष समिति के संयोजक कुशाल भारद्वाज ने कहा कि समिति की मांग स्पष्ट है और शिफ्टिंग की अधिसूचना रद्द होने से कम उन्हें कुछ भी स्वीकार नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मांग को लेकर संघर्ष समिति और क्षेत्र की जनता पूरी तरह दृढ़ है।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

हर्ष महाजन की पहल लाई रंग: चंबा-किलाड़ मार्ग को मिला ‘स्ट्रेटजिक रोड’ का दर्जा, MoRTH संभालेगा निर्माण और रखरखाव

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

दुर्गा माता मंदिर में चोरी, दानपात्र से आठ हजार और नोटों का हार ले गए चोर !

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

लावारिस मिले नवजात शिशु की टांडा में उपचार के दौरान मौत, कलियुगी माता-पिता की तलाश में जुटी पुलिस