किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार

 किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश की मदद को आगे आए  विधायक राजेश ठाकुर ने दिया 20000 हजार मदर राणा ने दिया 5000 हजार


Fatehpur Baljeet Thakur 



फतेहपुर। किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट निवासी सुदेश कुमारी की मदद के लिए  विधायक राजेश ठाकुर आगे आए हैं। उन्होंने सुदेश के उपचार में आर्थिक सहयोग करते हुए अन्य लोगों से भी मानवता के नाते मदद के लिए आगे आने की अपील की।

राजेश ठाकुर ने कहा कि बीमारी के इलाज का खर्च परिवार के लिए काफी मुश्किल हो सकता है। ऐसे में समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए आगे आना चाहिए, ताकि सुदेश का उपचार जारी रह सके।

इस अवसर पर भामस प्रदेश अध्यक्ष मदन राणा, पंचायत प्रधान कर्नेल राणा और बीना राणा समाज सेवक हेमराज अंकुश प्रजापति सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे। उन्होंने भी क्षेत्रवासियों से सुदेश की सहायता के लिए यथासंभव सहयोग करने की अपील की।

सुदेश के परिवार ने भी सहयोग के लिए आगे आ रहे सभी लोगों का आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि सामूहिक प्रयासों से उसके इलाज में आर्थिक मदद मिल सकेगी।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

घाड़ हरसर चोरी मामले में पुलिस ने किया बरामद चोरी का सामान

ज्वाली में बिना सुराग के 12 दिन में सुलझी 'ब्लाइंड चोरी, पुलिस का कड़ा रुख, अफवाहों पर लगा विराम

नगरोटा सूरियां के दो युवकों से पुलिस ने किया चिट्टा बरामद, सैंट्रो कार कब्जे में

पंचरुखी में 25.37 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार

घाड़ चोरी मामले में नूरपुर पुलिस को सफलता, SIT ने दो आरोपी गिरफ्तार किए

किडनी की बीमारी से जूझ रही बरोट की सुदेश कुमारी को आर्थिक मदद की दरकार

हाड़ा में दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, बिजली पोल भी क्षतिग्रस्त

हरसर व पनालथ पंचायत में चोरियों से सहमे ग्रामीण, कृषि मंत्री व SDM से लगाई सुरक्षा की गुहार

हारचक्कियां में सब-तहसील भवन का शिलान्यास, प्रशासनिक सुविधाएं घर-द्वार के समीप मिलेंगी

10 दिन के भीतर दूसरी बार बढ़ी कीमतें, सीमेंट हुआ महंगा, प्रति बैग 10 रुपये