संदेश

सोलन समाचार लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

युवाओं के सर्वागींण विकास में खेल महत्वपूर्ण - संजय अवस्थी

चित्र
युवाओं के सर्वागींण विकास में खेल महत्वपूर्ण - संजय अवस्थी 29वीं वरिष्ठ एवं 24वीं कनिष्ठ राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता आरम्भ सोलन:  अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को शिक्षा एवं खेल गतिविधियों की दिशा में प्रोत्साहित करने और नशे से दूर रखने के लिए समग्र प्रयास कर रही है। संजय अवस्थी आज सोलन ज़िला के अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत डुमैहर स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में 29वीं वरिष्ठ एवं 24वीं कनिष्ठ राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता के शुभारम्भ समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। हिमाचल प्रदेश कोर्फबॉल संघ, ज़िला कोर्फबॉल संघ सोलन तथा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला डुमैहर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 29वीं वरिष्ठ एवं 24वीं कनिष्ठ राज्य स्तरीय कोर्फबॉल प्रतियोगिता में ज़िला मण्डी, हमीरपुर, बिलासपुर, कुल्लू, कांगड़ा, ऊना, सिरमौर, सोलन व र्स्पोटस क्लब दधोल, घुमारवी के लगभग 255 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं में नशे की प्रवृत्ति को रोकने तथा शारीरिक व मानसिक विकास में खेल महत्वपूर्ण हैं। उन्होंने कहा कि युवाओं के व्यक्तित्व के सर्वा...

प्रथम चरण में 850 शिक्षण संस्थान आदर्श संस्थान के रूप में किए जा रहे विकसित - संजय अवस्थी

चित्र
प्रथम चरण में 850 शिक्षण संस्थान आदर्श संस्थान के रूप में किए जा रहे विकसित - संजय अवस्थी   सोलन अर्की :      अर्की के विधायक संजय अवस्थी ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं को आधुनिक शिक्षा प्रदान करने के लिए विद्यालय स्तर से लेकर महाविद्यालय स्तर तक योजनबद्ध कार्य कर रही है ताकि युवा भविष्य में न केवल बेहतर रोज़गार प्राप्त कर सके अपितु अन्य को भी रोज़गार देने में सक्षम बन सके। संजय अवस्थी आज अर्की विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बनोह खरड़हट्टी में राजकीय उच्च विद्यालय खरड़हट्टी के वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह को सम्बोधित कर रहे थे। संजय अवस्थी ने कहा कि वर्तमान में छात्र ऑनलाईन ही काफी जानकारी प्राप्त कर सकते है। प्रदेश सरकार विद्यालय स्तर पर अधोसंरचना में बदलाव कर रही है और विद्यालयों को सूचना प्रौद्योगिकी की दिशा में बेहतर बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऑनलाईन युग के अनुरूप छात्रों को शिक्षा प्रदान करवाना प्रदेश सरकार का उद्देश्य है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए प्रदेश में 850 शिक्षण संस्थानों को चरणबद्ध तरीके से आदर्श संस्थान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इनमें 5...

सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध में आदेश जारी

चित्र
  सम्पर्क मार्गों के सम्बन्ध में आदेश जारी कार्यकारी ज़िला दण्डाधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त सोलन अजय यादव ने भारी वर्षा से हुए भूस्खलन एवं अन्य कारणों से सोलन के कुछ सम्पर्क मार्गों को बंद करने के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए जारी किए हंै। इन आदेशों के तहत सोलन में डमरोग से पाजो तथा न्यायालय मार्ग से वार्ड नम्बर 12 व 13 एवं वार्ड नम्बर 12 स्थित पार्क से न्यायालय तक के मार्ग को सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही के लिए बंद कर दिया गया है। यह सम्पर्क मार्ग बहाल किए जाने तक बंद रहेंगे।  

डाॅ. शांडिल ने किया द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गत सांय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर माँ शूलिनी की सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजकों और मास्टर्स गेम्स में हिमाचल को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हाॅकी टीम की कप्तान और कोच को सम्मानित भी किया। उन्होंने मेसर्ज़ शिवालिक बाई मेटल की मुखिया एच आर, भूषण ज्वैलर्स के कुलभूषण गुप्ता, विनय गुप्ता और राजीव गुप्ता को सांस्कृतिक संध्या प्रायोजित करने के लिए सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मास्टर्स गेम्स में हाॅकी में हिमाचल की स्वर्ण पदक विजेता टीम की कोच अनिता कुमारी और कप्तान शीला कौशल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर द्वितीय सांस्कृतिक संध्या के विशिष्ट अतिथि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पूरे पंडाल के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। दूसरी सांस्कृतिक रात्रि में ज़िला सिरमौर, ज़िला कुल्लू के सांस्कृतिक दलों के साथ साथ कुमार साहिल, सुमन सोनी, सोलन की रिया श्रेया जग्गी और मेधा-शिवानी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। डाॅ. शांडिल ने इससे पूर्व गंज बाज़ार स्थित प्राचीन दुर्गा मंदिर में शीश नवाया और सभी के खुशहाल जीवन की कामना की। माँ शूलिनी मेला के अवसर पर सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी भव्य शोभा यात्रा के साथ तीन दिनों के लिए गंज बाज़ार स्थित इसी प्राचीन पीठ की ओर प्रस्थान करती हैं और इस मंदिर में ही अपनी बहन के पास निवास करती हैं। ज़िला कांग्रेस समिति के अध्यक्ष शिव कुमार, नगर निगम सोलन की महापौर पूनम ग्रोवर, उपमहापौर राजीव कौड़ा, पार्षदगण, जोगिंद्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, प्रदेश कांग्रेस समिति के महासचिव सुरेंद्र सेठी, नगर परिषद सोलन के पूर्व अध्यक्ष कुल राकेश पंत, खंड कांग्रेस समिति के अध्यक्ष संजीव ठाकुर, अजय कंवर, शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष अंकुश सूद, उपाध्यक्ष रजत थापा, कांग्रेस पार्टी एवं युवा कांग्रेस के अन्य पदाधिकारी, उपायुक्त सोलन एवं माँ शूलिनी मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त एवं मेला अधिकारी अजय यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा, विभिन्न विभागों के वरिष्ठ अधिकारी, अन्य गणमान्य अतिथि तथा बड़ी संख्या में दर्शक इस अवसर पर उपस्थित थे।

चित्र
डाॅ. शांडिल ने किया द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारम्भ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा श्रम एवं रोजगार मंत्री डाॅ. कर्नल धनीराम शांडिल ने गत सांय राज्य स्तरीय माँ शूलिनी मेला की द्वितीय सांस्कृतिक संध्या का विधिवत शुभारंभ किया। डाॅ. शांडिल ने इस अवसर पर माँ शूलिनी की सांस्कृतिक संध्या के प्रयोजकों और मास्टर्स गेम्स में हिमाचल को स्वर्ण पदक दिलाने वाली हाॅकी टीम की कप्तान और कोच को सम्मानित भी किया। उन्होंने मेसर्ज़ शिवालिक बाई मेटल की मुखिया एच आर, भूषण ज्वैलर्स के कुलभूषण गुप्ता, विनय गुप्ता और राजीव गुप्ता को सांस्कृतिक संध्या प्रायोजित करने के लिए सम्मानित किया। स्वास्थ्य मंत्री ने मास्टर्स गेम्स में हाॅकी में हिमाचल की स्वर्ण पदक विजेता टीम की कोच अनिता कुमारी और कप्तान शीला कौशल को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर द्वितीय सांस्कृतिक संध्या के विशिष्ट अतिथि कसौली के विधायक विनोद सुल्तानपुरी विशेष रूप से उपस्थित रहे । मेला की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नाटी किंग कुलदीप शर्मा ने पूरे पंडाल के साथ मुख्य अतिथि सहित अन्य गणमान्य व्यक्तियों क...

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: