संदेश

‌‌‌ दिल्ली लेबल वाली पोस्ट दिखाई जा रही हैं

17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बसूले 14 करोड़ रुपए डॉक्टर दंपति से

चित्र
17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बसूले 14 करोड़ रुपए डॉक्टर दंपति से  दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र का मामला आया सुर्खियों में,पुलिस ने इस मामले में शनिवार को एक ई-FIR दर्ज की, दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने जांच भी शुरू कर दी  पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस वारदात को 24 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच अंजाम दिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारियों के रूप में बताया और पीड़ित दंपति को कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों को आर्थिक रूप से पूरी तरह निचोड़ लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ा और 9 जनवरी को कॉल बंद किया इसके बाद पीड़ित दंपति ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और तब जाकर इस पूरी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि साल 2016 में अमेरिका से लौटने का बाद पीड़ित डॉक्टर दंपति ग्रेटर कैलाश इलाके में रह रहा है, और उनके बच्चे विदेश में बसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दंपति के अकेलेपन का फायदा उठाया और उन्हें बार-बार गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हुए धमकी दी, साथ ही इस दौरान उन्हें लगातार फो...

CBSE स्कूल की डेटशीट हुई जारी, आइए जानते हैं पूरी डेटशीट

चित्र
CBSE स्कूल की डेटशीट हुई जारी, आइए जानते हैं पूरी डेटशीट  डेटशीट के मुताबिक बोर्ड की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू हो रही हैं. आइए जानते हैं पूरा शेड्यूल क्या है 17 फरवरी से शुरू होंगी परीक्षाएं सीबीएसई के अनुसार, कक्षा 10वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 10 मार्च 2026 तक चलेगी, जबकि कक्षा 12वीं की परीक्षा 17 फरवरी से 9 अप्रैल 2026 तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षाएं सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगी विषय के अनुसार परीक्षा का समय 12:30 या 1:30 बजे तक रहेगा. नई व्यवस्था: साल में दो बार होगी 10वीं की परीक्षा सीबीएसई ने घोषणा की है कि सत्र 2026 से कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा साल में दो बार आयोजित की जाएगी. यह कदम नई शिक्षा नीति (NEP 2020) की सिफारिशों के अनुरूप है. इसका उद्देश्य छात्रों को तनावमुक्त वातावरण देना उन्हें बेहतर प्रदर्शन के अवसर प्रदान करना है. पहली बार बोर्ड ने 24 सितंबर 2025 को टेंटेटिव डेटशीट जारी की थी, ताकि स्कूल छात्र पहले से अपनी तैयारी की रूपरेखा तय कर सकें. अब, सभी स्कूलों से विषय संयोजन (Subject Combination) का डेटा प्राप्त होने के बाद, बोर्ड ने फाइनल डेटशीट परी...

BJP पार्टी ने युवा मोर्चा, ओबीसी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की निकाली लिस्ट

चित्र
 BJP पार्टी ने युवा मोर्चा, ओबीसी, अनुसूचित जनजाति मोर्चा, महिला मोर्चा, किसान मोर्चा, अल्पसंख्यक मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की निकाली लिस्ट

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिमला की 10 पंचायतों का चयन - उपायुक्त

चित्र
पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत शिमला की 10 पंचायतों का चयन - उपायुक्त चयनित पंचायतों को मॉडल सोलर विलेज के तौर पर किया जाएगा तैयार सबसे अधिक सोलर रूफ टाॅप लगाने वाली पंचायत को मिलेगी 01 करोड़ की पुरस्कार राशि  ( शिमला गायत्री गर्ग) जिला शिमला में पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आज उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इस बैठक में निर्णय लिया गया कि जिला के 10 पंचायतों को मॉडल सोलर विलेज के तौर पर तैयार किया जाएगा। पहले 04 गांवों का चयन किया गया था लेकिन इनमें से 02 गांव नगर पंचायत के आधीन होने चलते केंद्रीय दिशानिर्देशों के अनुसार अयोग्य पाए गए। ऐसे में अब 08 नए राजस्व गांव को इस योजना के तहत योग्य बनाया गया है। इनमें त्याल, छकड़ैल, दत्त नगर, कितबाड़ी, परहेच, शिंगला, सराहन, कुमारसैन, बौंडा, और मेहली गांव शामिल है। इन गांव की पूरी पंचायत को इसमें सम्मलित किया जाएगा। इन गांवों की सारी औचारिकताएं पूरी करने की अवधि 06 महीने के लिए बढ़ा दी गई। अब 28 फरवरी 2026 तक उक्त गांवों के लाभार्थियों के लिए सारी औचारिकताएं पूरी करनी होगी। लाभ...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन काल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया आज जसूर बीजेपी दफ्तर में

चित्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन काल पर एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया आज जसूर बीजेपी दफ्तर में  (नूरपुर : विनय महाजन) आज भारतीय जनता पार्टी संगठनात्मक जिला नूरपुर के जिला कार्यालय जसूर में सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन काल पर आधारित प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।इसअवसर पर प्रदर्शनी का शुभारंभ माननीय विधायक नूरपुर रणवीर सिंह निक्का ने किया। इस अवसर पर काफ़ी तदाद में स्थानीय कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे और प्रदर्शनी को देखा।प्रदर्शनी में मोदी के बाल्यकाल से लेकर संगठन में उनकी भूमिका, राम मंदिर निर्माण, अनुच्छेद 370 हटाना, मेक इन इंडिया, ‘खेलो इंडिया’ जैसी योजनाओं में उनकी भागीदारी, तथा ऑपरेशन सिंदूर जैसे ऐतिहासिक निर्णयों को विशेष रूप से प्रदर्शित किया गया।इस आयोजन ने कार्यकर्ताओं और जनता को मोदी जी के जीवन मूल्यों, राष्ट्रहित के संकल्पों और सेवाभाव को समझने का अवसर प्रदान किया।

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस नारीशक्ति को रहा समर्पित

चित्र
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का 75वां जन्मदिवस नारीशक्ति को रहा समर्पित   प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा ‘स्वस्थ नारी–सशक्त परिवार’ और ‘आठवें राष्ट्रीय पोषण माह’ अभियान के अंतर्गत दिए गए लाइव संबोधन को राज्यसभा सांसद सुश्री इंदु गोस्वामी ने संगठनात्मक जिला पालमपुर की टीम के साथ नागरिक अस्पताल पालमपुर में सुना। प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू हुए “सेवा पखवाड़ा” के तहत सिविल अस्पताल पालमपुर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सांसद इंदु गोस्वामी ने रक्तदान शिविर का अवलोकन किया, अस्पताल का निरीक्षण किया तथा गर्भवती महिलाओं को पोषण सामग्री वितरित की।  राज्यसभा सांसद सुश्री गोस्वामी ने कहा की माननीय प्रधानमंत्री जी का प्रधान सेवक के रूप में जिम्मेदारी निभाने की भावना का हम सम्मान करते हैं। गौरवशाली है हम कि प्रधानमंत्री जी के सशक्त नेतृत्व में देश सेवा का सुअवसर प्राप्त हुआ है। प्रधानमंत्री जी अपनी प्रतिबद्धता के अनुरूप स्वास्थ्य, पोषण, फिटनेस और एक स्वस्थ्य एवं सशक्त भारत के मिशन में आगे बढ़ते हुए “स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार” और राष्...

सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन

चित्र
सेवा पखवाड़ा को लेकर कार्यकर्ताओं को मिला संगठन महामंत्री का मार्गदर्शन  शिमला :  भाजपा मुख्यालय दीपकमल चक्कर में एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया जिसमें प्रदेश संगठन महामंत्री सिद्धार्थन का विशेष रूप से मार्गदर्शन मिला। यह जानकार भाजपा मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने दी, बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारी लाल शर्मा, बलबीर वर्मा, महामंत्री संजीव कटवाल, सचिव तिलक राज शर्मा, कुसुम सदरेट, कार्यालय सह सचिव किरण बावा, जिला अध्यक्ष केशव चौहान, युवा मोर्चा के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहें।  बैठक की जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि   17 सितंबर से सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत "रक्तदान शिविर" की भी शुरुआत होगी। सभी 17 संगठनात्मक जिलों में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा, शिमला जिला का रक्तदान शिविर रिज मैदान पर प्रातः 10 बजे प्रारंभ किया जाएगा जिसमें मुख्यातिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल रहेंगे।  21 सितंबर को नमो मैराथन का आयोजन भी शिमला में किया जाएगा।  भाजपा के प्रदेश महामंत्री ने कहा कि 25 सितंबर पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंत...

GST परिषद की बैठक में बड़ा फैसला: दवाएं, बीमा और रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती

चित्र
  GST परिषद की बैठक में बड़ा फैसला: दवाएं, बीमा और रोजमर्रा की चीजें होंगी सस्ती नई दिल्ली। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की अध्यक्षता में हुई GST परिषद की बैठक में आम जनता को बड़ी राहत देने वाले कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। इन फैसलों से न केवल स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च कम होगा, बल्कि दैनिक उपभोग की वस्तुएं और उपभोक्ता उत्पाद भी पहले से सस्ते मिलेंगे। नई दरें 22 सितंबर 2025 से पूरे देश में लागू होंगी। 33 जीवन रक्षक दवाएं टैक्स फ्री बैठक में कैंसर और रेयर जेनेटिक डिज़ीज़ के इलाज में इस्तेमाल होने वाली 33 जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह से GST मुक्त कर दिया गया है। अभी तक इन दवाओं पर 12% टैक्स लगाया जाता था। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम गंभीर बीमारियों के इलाज का आर्थिक बोझ काफी हद तक कम करेगा। इन प्रमुख दवाओं को जीरो टैक्स श्रेणी में रखा गया है: ओनासेमनोजेन एबेपरवोवेक एस्किमिनिब डारातुमुमैब रिस्डिप्लम एमिसिजुमैब एवोलोकुमैब इंक्लिसिरन साथ ही अन्य बायोलॉजिकल और जेनेटिक दवाएं, जो कैंसर, ऑटोइम्यून बीमारियों और दुर्लभ रोगों में उपयोगी हैं। इसके अलावा, तीन अन्य दवाएं, जिन ...

"भारत-अमेरिका रिश्ते एकतरफा रहे, रूस से तेल-हथियार खरीदने पर ट्रंप का निशाना"

चित्र
"भारत-अमेरिका रिश्ते एकतरफा रहे, रूस से तेल-हथियार खरीदने पर ट्रंप का निशाना"  अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत को लेकर बयान दिया है. ट्रंप ने इस बार कहा है कि भारत और अमेरिका के बीच रिश्‍ते एक तरफा ही रहे हैं. उनका यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक ही दिन पहले यानी रविवार को चीन के शहर तियानजिन में शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चीन के राष्‍ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के व्‍लादिमीर पुतिन के साथ एक खास मुलाकात की है. ट्रंप की मानें तो अमेरिका तो भारत के साथ बहुत कम बिजनेस करता है लेकिन भारत का ट्रेड अमेरिका के साथ बहुत ज्‍यादा है.   ट्रंप ने कहा कि भारत अपना ज्‍यादातर तेल और मिलिट्री उपकरण रूस से खरीदता है, अमेरिका से बहुत कम खरीदता है. उन्होंने फिर से कच्चे तेल का जिक्र किया है. रूस से कच्‍चे तेल आयात की वजह से ही ट्रंप ने ज्‍यादातर भारतीय उत्पादों पर लगाए गए कुल 50 फीसदी टैरिफ में से 25 फीसदी टैरिफ जुर्माने के तौर पर तय किया है 'ट्रंप ने साथ ही लिखा की भारत ने टैरिफ कम करने की पेशकश की है लेकिन अब बहुत देर हो गई है' ...

संसद में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, वेणुगोपाल के सवाल पर अमित शाह का पलटवार

चित्र
  संसद में कांग्रेस-भाजपा आमने-सामने, वेणुगोपाल के सवाल पर अमित शाह का पलटवार  नई दिल्ली, 20 अगस्त। संसद में मंगलवार को तीखी नोकझोंक देखने को मिली जब कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक केसी वेणुगोपाल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर सीधा सवाल दागा। वेणुगोपाल ने पूछा कि "क्या आपने गुजरात के गृहमंत्री रहते हुए गिरफ्तारी के दौरान नैतिकता के आधार पर इस्तीफ़ा दिया था?" इस सवाल पर अमित शाह ने तुरंत जवाब देते हुए कहा, "मैं तो इस्तीफ़ा देकर खड़ा था और जब तक कोर्ट ने मुझे निर्दोष साबित नहीं किया, तब तक मैंने कोई संवैधानिक पद स्वीकार नहीं किया।" शाह ने यह भी जोड़ा कि वे न्यायपालिका का पूरा सम्मान करते हैं और उनके जीवन में यही परंपरा रही है कि जब तक कानूनी प्रक्रिया पूरी न हो जाए, तब तक किसी पद पर बने रहना उचित नहीं। भाजपा सांसदों ने अमित शाह के जवाब का जोरदार समर्थन किया, जबकि विपक्षी खेमे ने इस पर शोरगुल किया। शाह के जवाब के बाद सदन का माहौल कुछ देर तक गर्माया रहा। विशेषज्ञ मानते हैं कि यह बहस दरअसल राजनीति में नैतिक जिम्मेदारी और संवैधानि...

दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को मौके पर दबोचा

चित्र
  दिल्ली में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला, सुरक्षा कर्मियों ने आरोपी को मौके पर दबोचा दिल्ली की राजनीति में उस समय हलचल मच गई जब मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर एक अज्ञात युवक ने हमला करने की कोशिश की। यह घटना बुधवार को सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में जनसुनवाई के दौरान घटी। घटना से वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सुरक्षाकर्मियों की सतर्कता से युवक को तुरंत काबू में कर लिया गया। हमला जनसुनवाई के दौरान जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता आम जनता की समस्याएं सुन रही थीं। तभी जनसुनवाई में शामिल एक युवक कागज लेकर उनके पास पहुंचा और अचानक ऊंची आवाज में अपशब्द बोलते हुए उन पर हमला करने की कोशिश की। सुरक्षाकर्मियों ने फौरन कार्रवाई करते हुए युवक को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। भाजपा नेताओं ने की निंदा इस घटना पर दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह की घटनाएं बेहद दुर्भाग्यपूर्ण हैं और इसका संपूर्ण खुलासा होना चाहिए। वहीं भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने बताया कि आरोपी युवक शु...

AIIMS दिल्ली का विस्तार और नई सुविधाएं

चित्र
AIIMS दिल्ली का विस्तार और नई सुविधाएं  केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मन्त्री  प्रताप राव जाधव ने राज्य सभा सांसद सुश्री इंदु बाला गोस्वामी को सदन में बताया की अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( एम्स ) नई दिल्ली अस्पताल के बिस्तार के लिए मस्जिद मोठ में नए ओ पी डी ब्लॉक के निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है / उन्होंने बताया की एम्स नई दिल्ली अस्पताल में क्रिटिकल केयर ब्लॉक में 150 बिस्तरों की स्वीकृति भी प्रदान कर दी गई है / उन्होंने बताया की एम्स नई दिल्ली अस्पताल की रिडेवेलोप्मेन्ट के लिए एकीकृत मास्टर प्लान तैयार कर दिया गया है / उन्होंने बताया की मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के लिए झज्जर में नेशनल कैंसर संसथान और जय प्रकाश नारायण अपैक्स ट्रामा सेंटर की स्थापना की गई है 

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें: