17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बसूले 14 करोड़ रुपए डॉक्टर दंपति से

17 दिन तक डिजिटल अरेस्ट कर बसूले 14 करोड़ रुपए डॉक्टर दंपति से 

दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश क्षेत्र का मामला आया सुर्खियों में,पुलिस ने इस मामले में शनिवार को एक ई-FIR दर्ज की, दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट ने जांच भी शुरू कर दी 

पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने इस वारदात को 24 दिसंबर से 9 जनवरी के बीच अंजाम दिया। आरोपियों ने खुद को पुलिस अधिकारियों के रूप में बताया और पीड़ित दंपति को कई बैंक खातों में पैसे ट्रांसफर करने के लिए मजबूर किया। पुलिस के मुताबिक पीड़ितों को आर्थिक रूप से पूरी तरह निचोड़ लेने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ा और 9 जनवरी को कॉल बंद किया इसके बाद पीड़ित दंपति ने पुलिस अधिकारियों से संपर्क किया और तब जाकर इस पूरी धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। पुलिस ने बताया कि साल 2016 में अमेरिका से लौटने का बाद पीड़ित डॉक्टर दंपति ग्रेटर कैलाश इलाके में रह रहा है, और उनके बच्चे विदेश में बसे हुए हैं। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने दंपति के अकेलेपन का फायदा उठाया और उन्हें बार-बार गिरफ्तारी और कानूनी कार्रवाई का डर दिखाते हुए धमकी दी, साथ ही इस दौरान उन्हें लगातार फोन और वीडियो कॉल पर रहने के लिए मजबूर भी किया।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर