14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस

 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. द्वारा हर्षोल्लास से मनाया गया 77वाँ गणतंत्र दिवस


धर्मशाला 14वीं वाहिनी, एन.डी.आर.एफ. (राष्ट्रीय आपदा मोचन बल), नूरपुर, जिला कांगड़ा द्वारा आज कैम्प परिसर में भारत का 77वाँ गणतंत्र दिवस प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट, 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के कुशल मार्गदर्शन में अत्यंत हर्षोल्लास, गरिमा एवं देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महादिक संकेत रमेश, सहायक सेनानी (जी.डी.) के नेतृत्व में एक आकर्षक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट द्वारा ध्वजारोहण किया गया तथा राष्ट्रध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर 14वीं वाहिनी एन.डी.आर.एफ. के सभी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर कमांडेंट महोदय ने उपस्थित सभी पदाधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने अपने संबोधन में संविधान के महत्व, राष्ट्रीय एकता और अनुशासन के बारे में बताया तथा आपदा प्रबंधन में एन.डी.आर.एफ. की भूमिका पर प्रकाश डाला। साथ ही उन्होंने सभी बलकर्मियों से ईमानदारी, मेहनत और जिम्मेदारी के साथ देश की सेवा करते रहने का आग्रह किया।

समारोह के समापन अवसर पर प्रवीण कुमार तिवारी, कमांडेंट महोदय ने एक बार पुनः सभी पदाधिकारियों, बलकर्मियों एवं उनके परिवारजनों को 77वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए उनके सुखद, सुरक्षित एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

CSI TEAM ने ज्वाली के कैहरियां में 676 ग्राम चरस सहित 02 व्यक्ति गिरफ्तार

इंदौरा जोनल टूर्नामेंट में प्रताप वर्ल्ड स्कूल ने लहराया परचम

चम्बा में दो युवतियों के साथ दुराचार का मामला आया सामने,बीएनएस और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज

भरमाड़ स्कूल ने वॉलीबाल में जीती ट्रॉफी, बैडमिंटन में रहा उपविजेता

गणेश उत्सव कमेटी कठयाहल छातडू का उत्सव शुरू

ज्वाली में घर की खिड़कियों की ग्रिल तोड़कर चोरी, 21 लाख के गहने-नकदी पर हाथ साफ

हिंदी की सृजनात्मक उड़ान से गूंजा रिवालसर कॉलेज

फतेहपुर में भाजपा ने 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर कसी कमर

कांगड़ा चंबा लोकसभा सांसद डॉ राजीव भारद्वाज से मिला एक प्रतिनिधि मंडल नगरोटा सुरिया में

एन.के.एस.डी. सनातन धर्म स्कूल, मोहरला अंतरविद्यालयी कविता वाचन प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने दिखाया हुनर