पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।

 पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में 77वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया।


चंबा : जितेन्द्र खन्ना /

 इस मौके पर मेडिकल कालेज के प्रधानाचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने अखंडचंडी पैलेस के प्रांगण में झंडा फहराया। इस अवसर पर पैरा मेडिकल स्टाफ, नर्सिंग स्टाफ, एमबीबीएस कर रहे छात्र-छात्राएं तथा नर्सिंग की छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर एक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। इस कार्यक्रम में एमबीबीएस के छात्राओं ने देश भक्ति के गीत गाकर मंनोरंजन किया तथा नर्सिंग कालेज के बच्चों ने ग्रुप सॉग पेश किए। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ पंकज गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के महत्व को बताया तथा जिन देशभक्तों ने अपने प्राणों की कुबार्नी देकर देश को आजाद किया है उन्हीं के परिचिन्हों पर चलकर देश को अखंड भारत बनाना है। कार्यक्रम के बाद मिठाई भी बांटी गई। इस अवसर पर डॉ माणिक सहगल, सुप्रीडेंट ग्रेड वन रमेश शर्मा,आरिफ जरयाल, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

प्रताप वर्ल्ड स्कूल, इंदौरा में गरबा एवं डांडिया नाइट का भव्य आयोजन

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला भरमाड़ की नई प्रधानाचार्य गगनदीप कौर नै

फतेहपुर के युवा रजत शर्मा ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, UPSC संयुक्त भू-वैज्ञानिक परीक्षा में केमिस्ट ग्रुप 'A' में देशभर में प्रथम स्थान

केंद्रीय कर्मचारियों को दीपावली से पहले मिला बड़ा तोहफा

ज्वाली के हार, नाणा, बालदोआ सड़क 10 से 23 अक्टूबर तक रहेगी बंद, जानें वैकल्पिक रूट

फतेहपुर में अंडर-13 और अंडर-15 बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित

4.48 ग्राम चिट्टे के साथ 19 वर्षीय युवक गिरफ्तार, शाहपुर थाना क्षेत्र का मामला

नए जिले बनाने हेतु आयोग का गठन, देहरा, नूरपुर, रामपुर का दावा मजबूत

पंजाब में हड़ताल के चलते एचआरटीसी के 22 बस रूट हुए प्रभावित

विवाह की 14वीं वर्षगांठ की हार्दिक शुभकामनाएं सपना देवी धर्मपत्नी संजय कुमार को