चम्बा: महिला की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर की अपलोड, जम्मू-कश्मीर के दो युवकों पर FIR दर्ज
चम्बा: महिला की आपत्तिजनक फोटो इंस्टाग्राम पर की अपलोड, जम्मू-कश्मीर के दो युवकों पर FIR दर्ज (तीसा /चम्बा: जितेन्द्र खन्ना) हिमाचल प्रदेश के जिला चम्बा के तहत पुलिस थाना तीसा में साइबर अपराध और महिला की गरिमा को ठेस पहुँचाने का एक बेहद गंभीर मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने एक व्यक्ति की शिकायत पर जम्मू-कश्मीर के रहने वाले दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। क्या है पूरा मामला? पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित पति ने आरोप लगाया है कि मोहर सिंह और नरेश कुमार, निवासी डोडा (जम्मू-कश्मीर) ने उसकी पत्नी की गरिमा के साथ खिलवाड़ किया है। आरोपियों ने महिला की कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दी हैं। ब्लैकमेलिंग और प्रताड़ना का आरोप शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपी केवल तस्वीरें अपलोड करके ही नहीं रुके, बल्कि अब वे दंपत्ति को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोपी लगातार धमकियां दे रहे हैं कि उनके पास महिला की कुछ अन्य आपत्तिजनक तस्वीरें भी हैं, जिन्हें वे सार्वजनिक कर देंगे और सोशल मीडिया पर वायरल कर देंगे। पुलिस की त्वरित कार्रवाई श...