असली हीरो, डूबते जवान की बचाई जान, खुद पिया शहादत का जाम

असली हीरो, डूबते जवान की बचाई जान, खुद पिया शहादत का जाम 

23 साल के लेफ्टिनेंट शशांक ने जब देखा कि उनका साथी नदी में डूब रहा है तो तुरंत नदी में कूद गए. साथी को तो मौत के मुंह से निकाल लाए, लेकिन खुद जान गंवा बैठे. आज उनका शव अयोध्या पहुंचेगा.

अयोध्या निवासी होनहार और जांबाज लेफ्टिनेंट शशांक तिवारी सिक्किम में शहीद हो गए। शशांक तिवारी बचपन से ही बेहद पढ़ाई में होनहार थे. उन्होंने पहले ही प्रयास में NDA क्वालिफाई किया था. 17 दिसंबर 2024 को उन्होंने सेना में ज्वाइनिंग दी थी. देशसेवा उनकी रग-रग में समाई थी. शशांक का एकमात्र सपना था- वर्दी पहनकर मातृभूमि की रक्षा करना. आज उन्होंने वो सपना पूरा कर दिया. अपने प्राणों की आहुति देकर. उनका पार्थिव शरीर आज एयरक्राफ्ट के जरिए अयोध्या लाया जाएगा. कल, पूरे राजकीय सम्मान के साथ, अयोध्या के माझा जमथरा श्मशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा. गांव और पूरे जिले में शोक की लहर है लेकिन साथ ही गर्व भी है. गांव वालों का कहना है कि हमारे बीच से एक सच्चा हीरो निकला.शशांक के पिता मर्चेंट नेवी में अफसर हैं, जो आज देर रात भारत पहुंचेंगे. इसलिए कल यानि शनिवार को राजकीय सम्मान के साथ शशांक का जमथरा घाट पर अंतिम संस्कार होगा. शशांक घर के इकलौते बेटे थे. उनकी एक बहन है, जो दुबई में रहती है. 2019 में उनका सिलेक्शन एनडीए में हुआ था. पिछले साल उन्हें कमीशन मिला और पहली पोस्टिंग सिक्किम में हुई.

शशांक अयोध्या के थाना कैंट क्षेत्र के मझवां गद्दोपुर के रहने वाले थे. उनके पिता जंग बहादुर तिवारी मर्चेंट नेवी में हैं और वर्तमान में अमेरिका में तैनात हैं. मां नीता तिवारी की तबीयत अक्सर खराब रहती है. वह कौशलपुरी कॉलोनी स्थित आवास में परिवार के साथ रहती हैं. 


टिप्पणियाँ

खबर को दोस्तों के साथ साझा करें:


हिमाचल मीडिया से जुड़ें:

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

10वीं ,12वीं ,ग्रेजुएट इच्छुक आवेदक करें आवेदन

सरकार बदलते ही सरकारी स्कूलों में बैग आबंटन पर रोक लगा दी

नशीले पदार्थों पर टैक्स में वृद्धि करने की मांग को लेकर उपायुक्त चम्बा डीसी राणा के माध्यम से केंद्रीय वित्त मंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया

कांगड़ा में भारी बारिश का रेड अलर्ट, कल सभी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे

भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कांगड़ा जिला में कल बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज

90-90 मीटर के छक्के लगा रहे वैभव सूर्यवंशी, लगा ये सनसनीखेज आरोप

चंबा में सदवां के ट्रैक्टर मैकेनिक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

हरसर देहरी की लड़की ने हाड़ा में खुद की वीडियो पर लिया यूं टर्न,कहा डिप्रेशन में बनाई थी वीडियो

वजीर राम सिंह राजकीय महाविद्यालय देहरी में लगी आग

भारी बारिश के बीच हिमाचल में उच्च शिक्षा संस्थान बंद, ऑनलाइन कक्षाओं पर जोर