सरकार के नूरपुर में स्कूल के निर्णय से क्षेत्रवासी परेशान
सरकार के नूरपुर में स्कूल के निर्णय से क्षेत्रवासी परेशान
नूरपुर : विनय महाजन /
नूरपुर हिमाचल प्रदेश के शिक्षा जगत में एक अलग पहचान बना चुका नूरपुर का गौरव पी एम श्री बक्शी टेक चंद वरिष्ठ राजकीय उच्चतर कन्या विद्यालय नाम से ही अपने आप को परिभाषित कर रहा हैl यह भवन किसी समय बक्शी टेक चंद का निजी आवास हुआ करता था ,लेकिन शहर के बीचों बीच अपनी शानो शौकत ब प्राचीन भवन, निकाशी से सुसज्जित क्षेत्र की कन्याओं के लिए शिक्षा हेतु स्वेच्छा से दान कर दिया था l दस्तावेजों से अज्ञात होता है कि इस भवन में मात्र कन्याओं को ही शिक्षा ग्रहण करवाई जाएगी जिसका इतिहास भी साक्षी है l क्षेत्र वासियों को इस मामले मे बहुत ही दुख से कहना पड़ रहा है कि इस उपरोक्त स्कूल की पहचान ,,कन्या विद्यालय,, के नाम से क्षेत्र के तमाम उन अभिभावकों को खुशी की अनुभूति होती रही है कि हमारी बच्चियां उच्च शिक्षा प्राप्त करने हेतु,,सर बक्शी टेक चंद पी एम श्री वरिष्ठ कन्या विद्यालय नूरपुर में सुरक्षित हो कर शिक्षा ग्रहण करती आ रही हैl कुछ सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि अब इस स्कूल की पहचान कन्या विद्यालय की बजाए, अव मौजूदा सरकार बॉय एन्ड गर्ल्स के माध्यम से सीवीएससी सब्जेक्ट का रूपांतर दे कर इस कन्या शिक्षा मंदिर का अस्तित्व मिटाने में जुटी है l क्षेत्र के अभिभावक अपनी दबी जुवान में विरोध कर रहे है l मौजूदा सरकार के इस निर्णय से सत्ताधारी पक्ष और विपक्ष के कार्यकर्ता भी परेशान है l इस मामले में कुछ सामाजिक सेवा संस्थाओं ने भी एक बैठक में सरकार से इस निर्णय एक बार फिर से जनहित में सोने का आग्रह किया हैl


कोई टिप्पणी नहीं